किन्नररूप धरकर महिलाओं से धोखाधड़ी लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश4 आरोपी एवं 1 बाल अपचारी गिरफ्तार,

ब्यावरा-राजगढ़।राजगढ़ जिले में महिलाओं के साथ धोखाधड़ी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना कुरावर एवं थाना नरसिंहगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए किन्नर का वेश धारण कर महिलाओं को धार्मिक एवं चमत्कारी शक्तियों का झांसा देकर उनके सोने-चांदी के आभूषण ठगने एवं लूट करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है।गिरोह के 04 आरोपियों एवं 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शत-प्रतिशत माल एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। फरियादिया नर्मदा बाई निवासी कुरावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो अज्ञात व्यक्ति, जिनमें से एक किन्नर के वेश में था उनके घर आए। आरोपियों ने पति की शराब छुड़वाने एवं गर्भवती पुत्री को पुत्र होने का झांसा देकर नजर उतारने के बहाने सोने का मंगलसूत्र उतरवाकर लोटे में रखवाया तथा महिलाओं को घर के अंदर भेजकर लगभग 50 हजार रु कीमत का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना कुरावर में अपराध क्र. 238/26 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार ग्राम मूण्डला बारोल निवासी फरियादी माखनलाल राठौर की पत्नी जसोदा बाई से दो किन्नर जैसे हुलिये वाले व्यक्तियों ने धार्मिक बातों में उलझाकर सोने के टॉप्स उतरवाकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 253/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना का विश्लेषण किया गया। जिस पर भी अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मदन नाथ पिता जगन्नाथ, रमेश नाथ पिता जगन्नाथ, हुकुम नाथ पिता जगन्नाथ सर्वनिवासी दोराहा जिला सीहोर। ओमप्रकाश पिता गुलाबनाथ निवासी ढुंढलाया थाना शुजालपुर जिला शाजापुर। एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से सोने का एक मंगलसूत्र कीमत 50,000 रु. सोने के टॉप्स एक जोड़ी कीमत 40,000 रु घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकल कीमत 1,50,000 रु कुल कीमत ₹2,40,000 रु का माल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी मदन नाथ के विरुद्ध पूर्व से गंभीर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिनमें प्रमुख रूप से आर्म्स एक्ट थाना दोराहा जिला सीहोर शामिल है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment