कार का कांच फोड़ने से मना किया तो मारा चाकू :प्रकरण दर्ज

उज्जैन। जयसिंहपुरा बंसी का बाड़ा में रहने वाला रितिक पिता संतोष राठौर कार ड्रायवर है, रविवार-सोमवार रात घर के बाहर कार खड़ी कर उसमें बैठा था उसी दौरान लक्ष्मण पिता प्रकाश आया और कार खड़ी करने की बात पर विवाद करते हुये कांच फोड़ने लगा। रितिक ने उसे रोकने का प्रयास किया तो लक्ष्मण ने चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महाकाल थाना पुलिस ने घायल रितिक की शिकायत पर चाकू मारने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि हमलावर घायल का रिश्ते में मामा लगाता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment