बुकावु।कांगो के शहर बुकावु में गुरुवार को दो स्कूलों में आग लगने से 26 छात्रों की मौत हो गई। इनमें 19 लड़कियां और 7 लड़के हैं। 29 छात्रों का इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आग पहले एक घर में लगी। इसके बाद यह फुराहा सेकेंडरी स्कूल और उजामा प्राइमरी स्कूल तक फैल गई।
कई छात्र फुराहा सेकेंडरी स्कूल के अंदर फंस गए थे। इनमें से कुछ का दम घुट गया।यह इलाका रवांडा-समर्थित AFC/M23 विद्रोहियों के कंट्रोल में है, जिन्होंने फरवरी 2025 में पूर्वी कांगो में हमला किया था। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।