इंदौर।इंदौर के कनाड़िया इलाके में गुरुवार शाम निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में वहां काम करने वाली महिला सावित्री बाई की मौत हो गई, जबकि उसका देवर दिनेश घायल हो गया। महिला और उसका परिवार बिल्डिंग के पास ही रहते थे और वहीं काम करते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।दीवार गिरने से सीमेंट का कॉलम सिर पर लगा-कनाड़िया पुलिस के मुताबिक घटना बायपास स्थित बिचौली इलाके की है। यहां गुरुवार को बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। सावित्री बाई, उसका पति देवल सिंह, देवर दिनेश और अन्य लोग यहां काम कर रहे थे।शाम को अचानक दीवार का एक हिस्सा गिर गया। बताया जाता है कि इस दौरान दीवार के ऊपर बना सीमेंट का कॉलम सावित्री बाई के सिर पर आ गिरा। हादसे में उसका देवर दिनेश भी घायल हो गया।
कनाड़िया में निर्माणाधीन बिल्डिंग में महिला मजदूर की मौत: देवर घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा