दैनिक अवंतिका उज्जैन।
स्पीक मैके एवं आईओसीएल के कार्यक्रम में मंगलवार को नई दिल्ली की नृत्यांगना शिप्रा जोशी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय निनोरा में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि कत्थक नृत्य उत्तर भारत में पोषित तो हुआ लेकिन आज इससे पूरे विश्व के लोग परिचित हैं।
शुरुआत गणेश वंदना से करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को गणेश जी के विभिन्न स्वरूपों से परिचित कराया। स्वागत प्रधानाध्यापिका धर्मिष्ठा वाघमारे ने किया। दूसरी प्रस्तुति दोपहर 12:45 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामवासा में गुरु वंदना गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु से की। आभार प्रधानाध्यापिका वर्षा गोठवाल ने माना। स्पीक मैके के पंकज अग्रवाल ने बताया बुधवार को शिप्रा जोशी की प्रस्तुति सुबह 10 बजे शासकीय बालिका सुधार गृह नागझिरी एवं दूसरी प्रस्तुति सुबह 11:30 बजे शासकीय उमावि नरवर देवास रोड पर होगी।
