एसआईआर के नाम पर गडबडी करने का आरोप, कांग्रेस ने दर्ज कराई आपत्ति

शुजालपुर। एसआईआर के नाम पर फर्जी तरीके से नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को शुजालपुर में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने आपत्ति जताई तथा मतदाता सूची में हो रहे सुधार कार्य के नाम पर पक्षपात किए जाने का विरोध किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि एसआईआर से जुडी मिस मैच की समस्या के अंतर्गत हर पोलिंग बूथ पर लगभग 150 से 200 नामों की सूची जो बीएलओ को दी गयी है कि ये नाम संदिग्ध है, जबकि वो बरसो बरस से शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में ही रह रहे हैं। उनको संदिग्ध बताकर उनका नाम काटने की बात की जा रही है। इसी समस्या के निराकरण के लिए मंगलवार दोपहर 3 बजे प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजकुमार हलधर व तहसीलदार कन्हैया लाल चौहान से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण करने को लेकर बैठक हुई एवं ज्ञापन दिया गया। ताकि किसी का भी नाम बेवजह न काटा जाए और इस तरह किसी के भी आपत्ति लगाने पर आम जनता को परेशान न किया जाए। इस दौरान मौजूद कांगे्रस नेताओं ने मतदाता सूची में दर्ज नामों पर आपत्ति लेने वाले लोगों के नाम भी उजागर किए जाने की भी मांग की। प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह सिकरवार ने कहा कि अगर किसी के भी बेवजह नाम काटे गए तो हम फि र झूठी आपत्ति दर्ज करने वालो के खिलाफ एफ आईआर दर्ज करवाएंगे। जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि हमने आपत्ति दर्ज करने वाले लोगो से जानकारी भी ली कि तुमने बेवजह आपत्ति क्यो ली है तो आपत्ति दर्ज करने वाले लोगो द्वारा बताया गया कि हमने कोई आपत्ति नहीं ली। पता नहीं हमारा नाम आपत्ति लेने वालों में कैसे आ गया। इस तरह की धांधली की जाँच करवाई जाए और किसी भी वर्ग विशेष को कागज देने और आॅफिसों के चक्कर काटने के लिए मजबूर न किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश सह.सचिव रचना जैन, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक परमार, कांग्रेस नेता अचल सिंह मेवाडा, ब्लॉक अध्यक्ष अकोदिया महेन्द्र मेवाडा, अजयपालसिंह, शरीफ पठान, पार्षद बल्ला सोनी, हसन रजा कुरेशी, प्रीतम राणा, शुजाउररहमान, रईस पठान,आलोक श्रीवास्तव, अजय मोर्टे सहित कई कांग्रेस नेताओ व कार्यकतार्ओं की उपस्थिति रही।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment