इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ फैजान उर्फ बारीक को गिरफ्तार किया। ड्रग्स की अनुमानित कीमत 5.20 लाख रुपए है। आरोपी पर पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब टीम उसके नेटवर्क का पता लगा रही है। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने मामले का खुलासा किया।पेंट की जेब मिली ड्रग्स-डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक सूचना मिलने पर टीम मंगलवार को डी.आर.पी.लाइन अस्पताल के सामने, शांतिपथ रोड पहुंची। यहां टीम बदमाश की तलाश करने लगी। टीम को युवक संदिग्ध हालत में खड़ा नजर आया। तुरंत घेराबंदी की और बदमाश को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम फैजान उर्फ बारीक निवासी सदर बाजार बताया। तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब में 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रॉन) मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 5.20 लाख है।
एमडी ड्रग्स लेकर घूमता मिला बदमाश:5.20 लाख का माल जब्त आपराधिक मामलों का मिला रिकॉर्ड