उज्जैन। उत्तरप्रदेश के देव प्रयागराज से केसरवानी परिवार शुक्रवार को धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे था। दिन में महाकाल दर्शन करने के बाद शाम 4 बजे रिक्शा में सवार होकर काल भैरव मंदिर दर्शन के लिये जा रहे थे। ऋणमुक्तेश्वर मार्ग पर परिवार के चार सदस्यों से भरा रिक्शा अचानक पलटी खा गया। घटनाक्रम देख लोग मदद के लिये पहुंचे। रिक्शा में सवार मीना देवी पति स्व. रामबाबू 58साल और प्रिंसी पति रंजीत केसरवानी 35 साल को ज्यादा चोंट लगी थी। दोनों को उपचार के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया गया। रिक्शा चालक मौके से लापता हो गया था। रंजीत केसरवानी ने बताया कि परिवार 3 दिनों की धार्मिक यात्रा पर आया हुआ है। महाकाल मंदिर क्षेत्र में होटल बुक किया था, लेकिन पहले ही दिन घटना हो गई। जिसके चलते उनकी यात्रा अधूरी रह गई है। उन्हे 30 जून को वापस लौटना है।
संबंधित समाचार
-
सभामंडपम में बिगड़ी पुजारी आशीष गुरू की तबीयत
उज्जैन। बाबा महाकाल की शाही सवारी नगर भ्रमण करने के बाद देर शाम महाकाल मंदिर पहुंची... -
सप्लायर को भेजा जेल, नहीं मिला गांजा तस्कर
उज्जैन। कार सवारों के बाद मिले 53 किलो गांजे के मामले में सप्लायर को गिरफ्तार करने... -
भाद्रपद माह की दूसरी व प्रमुख राजसी सवारी निकली परंपरागत करीब 5 किमी मार्ग पर श्री महाकाल की सवारी में छ: स्वरूपों में दर्शन, 15 ड्रोन से 5 क्विंटल पुष्प वर्षा -स्थानीय 5 बैंड ने भक्ति की स्वर लहरियां बिखेरकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया,
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में राजसी सवारी 6स्वरूपों के साथ सोमवार को...