उच्च अध्ययन के लिए कनाडा गए उज्जैन के छात्र की हत्या सवा साल पहले गया था कनाडा, आपसी विवाद में हुआ हमला, परिवार ने सरकार से शव को उज्जैन लाने के लिए मदद मांगी

 उज्जैन। सवा साल पहले उच्च अध्ययन के लिए कनाडा गए उज्जैन निवासी सिख छात्र गुरकीरत पिता गुरमीत मनोचा 26 वर्ष की वहां कालेज के छात्रों में आपसी विवाद में कुछ युवकों ने हमला कर हत्याकर दी है। विवाद में इसी युवक को चोंट आई। घटना की जानकारी अन्य भारतीय छात्रों ने पहले सोश्यल मिडिया से परिवार कोदी बाद में मोबाईल काल पर घटना की पुष्टि की है।
सवा साल पहले गुरूकीरत उज्जैन से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने फोर्ट सेंट जॉन, ब्रिटिश कोलंबिया नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज गए थे। वे नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट पोस्ट-डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे। उनके परिवारजनों के अनुसार शनिवार 14 मार्च 2026 को वहां पर कालेज के छात्रों में आपसी विवाद के बाद चार्ली लेक के समीप उन पर जानलेवा हमला किया। इसमें गुरकीरत की मौत हो गई। परिवार में इस वारदात की सूचना कनाडा में रहने वाले उनके एक मित्र ने देर रात फोन पर गुरकीरत के भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा, निवासी रायपुर, को दी।
 गुरकीरत के रायपुर निवासी भाई को उसके मित्र जालंधर निवासी कौशल झा ने घटनाक्रम की पुष्टि की है। मृतक के पिता श्री गुरजीत सिंह मनोचा उज्जैन में देवास रोड स्थित C-86 पार्श्वनाथ सिटी में निवास करते हैं। वर्तमान में कनाडा पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण और अन्य विस्तृत जानकारी स्पष्ट रूप से सामने आ सकेगी। मृतक छात्र के भाई प्रबकीरत ने हमले में मात्र गुरकीरत को ही चोंट आने पर सवाल उठाया है। उनके अनुसार कनाडा पुलिस ने गुरकीरत की पहचान के लिए हमें फोटो भेजकर संबंधित प्रक्रिया की जांच में शामिल किया है। उनके अनुसार पिता गुरमीत सिंग मनोचा एफएमसीजी व्यापार से जुडे हैं और वे खूद रायपुर में कमर्शियल वर्किंग से जुडे हुए हैं। परिवार में वे दोनों पुत्र ही हैं उनकी कोई बहन नहीं है। गुरकीरत अविवाहित थे। प्रबकीरत ने बताया की वे भारत सरकार की मदद से अपने भाई के शव को यहां लाकर उसका अंतिम संस्कार करना चाहते हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment