तेल अवीव/तेहरान। मीडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के कोमा में होने का दावा किया जा रहा है। मुजतबा 28 फरवरी को इजराइल-अमेरिका की एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में मुजतबा को इतनी गंभीर चोटें आई थीं कि उनका एक पैर काटना पड़ा और पेट-लिवर को भी नुकसान पहुंचा है। इसलिए वह कोमा में हैं। मुजतबा ने अपने पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को सुप्रीम लीडर का पद संभाला था। उनकी हालत को लेकर अभी तक ईरान की सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा कोमा में, इजराइल-अमेरिकी हमले में घायल हुए थे