इजराइल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका

इसमें 12000 बीएलयू-110 हवाई बम शामिल, विदेश मंत्री
बोले- इमरजेंसी के कारण सैन्य सामान देना जरूरी

ब्रह्मास्त्र तेल अवीव

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने इजराइल को लगभग 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार और सैन्य सहायता बेचने की मंजूरी दे दी है।

विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ऐसी इमरजेंसी के कारण तुरंत यह सैन्य सामान बेचना जरूरी हो गया है। इजराइली मीडिया वाइनेट के मुताबिक, इस आपात पैकेज में 12 हजार बीएलयू-110ए/बी बम शामिल हैं। इसके साथ ही लॉजिस्टिक सहायता और अन्य सपोर्ट सेवाएं भी दी जाएंगी।

दूसरी ओर खबर है कि रूस जंग के दौरान ईरान को खुफिया मदद दे रहा है। मॉस्को ने ईरान को मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई।
वॉशिंगटन पोस्ट ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि रूस ईरान को ऐसी टारगेटिंग इंटेलिजेंस दे रहा है, जिससे वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना सके।
ईरान का युद्धपोत भारत में रुका
ईरान का एक युद्धपोत आईआरआईएस लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment