सनावद। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर प्रजापति ढाबे के सामने स्थित जैन मंदिर के पीछे कुएं में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सनावद निवासी इमरान अली (35), पिता हिफाजत अली, निवासी भील मोहल्ला के रूप में हुई है।मोरटक्का चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लखन सिंह डावर ने बताया कि मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मांधाता सिविल अस्पताल भेजा।परिजनों के अनुसार इमरान अली पिछले दो दिनों से लापता था। वह घर से अपना मोबाइल और अन्य सामान छोड़कर चला गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कुएं में मिला दो दिन से लापता युवक का शव