आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लाइसेंस रद्द किया

इसकी बैंकिंग सेफ नहीं, ग्राहकों को लौटाने के लिए पर्याप्त पैसा, यूपीआई एप काम करता रहेगा

ब्रह्मास्त्र मुंबई

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज 24 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

आरबीआई ने कहा कि बैंक के कामकाज से ग्राहकों का पैसा सुरक्षित नहीं था। हालांकि, यूपीआई एप पहले की तरह चलता रहेगा। आरबीआई ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास इतनी नकदी है कि बैंक बंद होने की प्रक्रिया के दौरान वह अपने सभी ग्राहकों की जमा राशि वापस कर सकता है। इसका मतलब यह है कि जमाकतार्ओं का पैसा डूबने की संभावना नहीं है।

आरबीआई ने लाइसेंस रद्द करने की 4 वजह बताईं
ल्ल ग्राहकों का नुकसान: बैंक जिस तरह से काम कर रहा था, उससे वहां पैसा जमा करने वाले लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं था।
ल्ल मैनेजमेंट की लापरवाही: बैंक चलाने वाले अधिकारियों का रवैया और फैसले आम जनता और खाताधारकों के फायदे में नहीं थे।
ल्ल जारी रखने का कोई फायदा नहीं: रिजर्व बैंक को लगा कि इस बैंक को और ज्यादा चलाने से जनता को कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि जोखिम ही बढ़ेगा।
ल्ल शर्तें तोड़ीं: बैंक ने लाइसेंस लेते समय जो वादे और नियम (जैसे केवायसी और फंड्स का सही इस्तेमाल) माने थे, उनका लगातार उल्लंघन किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment