उज्जैन। बिरलाग्राम में रहने वाला जितेन्द्र पिता दयाराम बैरागी नागदा की रहने वाली महिला को 5 साल से ब्लैकमेल कर रहा था। उसने 2 लाख रूपये भी वसूल लिये थे। नागदा पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद आरोपी जितेन्द्र बैरागी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसे पांच साल पहले जितेन्द्र बहला-फुसलाकर अपने साथ खाचरौद ले गया था और अनैतिक काम किया था। उस दौरान उसने फोटो-वीडियो बना लिया था। उसके बाद से वह फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। उसने कुछ समय पहले रूपये देने से मना कर दिया था, उसके बाद से वह आपत्तिजनक फोटो जिसमें उसका चेहरा लगा होता था, घर के आसपास फेक जाता था। पति ने उसे समझाने का प्रयास किया तो गाली-गलौच करता था। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से जेल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में एसआई योगिता उपाध्याय, प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह, विजय थापा, आरक्षक शालिनी पांचाल, लक्ष्मण बैरागी का सहयोग रहा। टीम को पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।
संबंधित समाचार
-
फांसी लगाने वाली युवती की 5 दिन बाद मौत, दो पहिया वाहन चोरी
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोलूखेड़ी में सोमवार दोपहर को छाया पति शिवम नाथ 18... -
मासूमों को छोड़ भागी महिला का नहीं मिला पता, जाल में फंस रहे उज्जैन के लोग
उज्जैन। रेलवे स्टेशन पार्सल आॅफिस के पास मुसाफिर खाने में 6 माह के बालक और डेढ़... -
उज्जैन में बाइक चोर का निकाला जुलूस:सरेराह उठक-बैठक लगवाई; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी पकड़े
उज्जैन में चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार...