अच्छी वर्षा और सुख-शांति की कामना को लेकर देवी देवता का पूजन संपन्न

तनोडिया। खेड़ापति हनुमान भक्त द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर में अच्छी वर्षा व सुख शांति बनी रहे। और अच्छी फसल आए किसान समुद्र हो ऐसी भावनाएं लेकर बुधवार को सुबह नगरवासियों द्वारा नगर देवी देवता का पूजन किया गया जिसमें रामलीला चौक पर स्थित हनुमान मंदिर पर भक्तों एकत्रित होकर पुर्व मंडी उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौर द्वारा पूजन करके निकले भक्तों ने नगर के जितने भी प्रमुख मंदिर है। सभी मंदिरों पर जाकर चोला चढ़ाया व नारियल,पुष्प चढ़ाकर भगवान से आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की कि नगर में अच्छी वर्षा हो समस्त प्रकार की बीमारी से दूर रहे, नगर में सुख शांति बनी रहे। खेड़ापति हनुमान भक्त जो नगर का बड़ा केंद्र है इस लिए प्रतिवर्ष नगर देवता का पूजन यही से करता है और सभी समाज एक दूसरे के साथ में मिलजुल कर रहे, सुख शांति व समृद्धि बनी रहे जिसको लेकर कई वर्षों से यह कार्य करता आ रहा है। नगर पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में भक्त भवंरसिंह राठौर, सत्यनारायण बैरागी, देवीसिंह ,डुगंरसिंह, गोपाल सिंह मांगीलाल प्रजापत, सिदेश्वर तिवारी, विक्रमसिंह राठौर, मंगु सिंह, इदंरसिंह,देवेंद्र तिवारी, भवंरसिंह राठौर, रतनलाल कादरा,भारत सिंह राठौर,व कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment