भोपाल।भोपाल हमीदिया अस्पताल में 14 मार्च को हुई फायरिंग की घटना का सीसीटीवी 24 दिन बाद बुधवार को सामने आया है। वीडियो में कुख्यात शादाब कुरैशी उर्फ गेट हाथ में पिस्टल लिए फायरिंग करते नजर आ रहा है। उसके एक हाथ में पिस्टल जबकि दूसरे में चाकू नजर आ रहा है। इमरजेंसी गेट के सामने वह करीब पांच मिनट तक खड़ा रहा। कुछ लोग वीडियो में उसे समझाइश देते दिख रहे हैं, लेकिन शादाब ने लल्लू पर निशाना साधा और फायरिंग की। जिससे गोली इमरजेंसी गेट के कांच में लगी थी।रईस – शादाब के बीच पुरानी गैंगवार-लल्लू रईस शहर का पुराना अपराधी है, जिसके खिलाफ 80 से अधिक गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। उसके बेटे इमरान ने हाल ही में हत्याकांड में जेल से छूटे बदमाश शादाब कुरैशी उर्फ गेट के भाई शाजेब को दो साल पहले छुरियां मारी थीं।इस जानलेवा हमले में शाजेब की बाल-बाल जान बच गई थी। वारदात को शहर में अपना वर्चस्व बढ़ाने की नीयत से अंजाम दिया गया था।
हमीदिया अस्पताल में फायरिंग का वीडियो:लोग समझाते रहे… कुख्यात अपराधी गोली चलाता रहा,