इंदौर।महू क्षेत्र में बड़गोंदा पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाकर वसूली करने वाले एक हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, यह गिरोह खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को निशाना बनाता था। उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलता था।लोगों के मिलने बुलाकर कराकर करते थे साजिश-पुलिस जांच में सामने आया कि इंदौर की रहने वाली भावना भार्गव अपने साथियों साधना और बिजय के साथ मिलकर इस गिरोह को चला रही थी। ये आरोपी पहले सोशल मीडिया या फोन के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे, फिर उन्हें मिलने के लिए बुलाकर अपनी साजिश को अंजाम देते थे।पूर्व सैन्यकर्मी पर आरोप लगाकर मांगे 2 लाख-गिरोह ने महू के एक पूर्व सैन्यकर्मी को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश की। भावना ने उसे बातों में उलझाकर बेरछा रोड स्थित एक फार्म हाउस पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद उसके साथी अचानक कमरे में घुस आए और खुद को रिश्तेदार बताकर पूर्व सैन्यकर्मी पर गलत आरोप लगाने लगे। इसके बाद पुलिस केस की धमकी देकर 2 लाख रुपए की मांग की गई।हालांकि, फार्म हाउस कर्मचारियों की सतर्कता के कारण पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हनीट्रैप गिरोह का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार:सोशल मीडिया से ब्लैकमेल करते थे, कोर्ट ने भेजा जेल