स्कूलों के आसपास तंबाकू बेचने वाली 10 दुकानें सील:प्रशासन की कार्रवाई, कई दुकानें बंद कर भागे

देवास। स्कूल और कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 दुकानों को सील कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान से शहरभर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई एसडीएम अभिषेक शर्मा और सीएसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में की गई।अधिकारियों ने की जांच-अभियान के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले, लेकिन अधिकारियों ने दुकानें खुलवाकर जांच कराई। एसडीएम अभिषेक शर्मा और सीएसपी सुमित अग्रवाल ने स्वयं दुकानों के भीतर जाकर निरीक्षण किया। जिन दुकानों में सिगरेट, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद मिले, उन्हें तत्काल सील कर दिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment