निफ्टी भी 750 अंक ऊपर, आॅटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
ब्रह्मास्त्र मुंबई
अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 2600 अंक (3.50%) चढ़कर 77,200 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 750 अंक (3.24%) ऊपर है, ये 23,900 पर पहुंच गया है।
आज आॅटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी का आॅटो और रियल्टी इंडेक्स करीब 5% ऊपर है। सरकारी बैंकों के इंडेक्स और मेटल इंडेक्स में भी 3% से ज्यादा तेजी है। एफएमसीजी और आॅयल एंड गैस इंडेक्स 2% से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी जंग पर 2 हफ्ते के लिए ब्रेक लग गया है। दोनों देशों ने पाकिस्तान-चीन की मध्यस्थता के बाद इस सीजफायर पर सहमति जताई है।