सिलेंडर बुकिंग को लेकर गैस एजेंसी पर हुई तोड़फोड़ -उपभोक्ताओं ने किया चक्काजाम का प्रयास, पुलिस शांत कराया मामला

उज्जैन। गैस सिलेंडरों को लेकर अब भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। एजेंसियों पर लम्बी कतार दिखाई दे रही है।  मंगलवार को सिलेंडर बुकिंग करने को लेकर क्षिप्रा गैस एजेंसी पर विवाद की स्थिति बन गई। उपभोक्तओं ने तोड़फोड़ कर दी और चक्काजाम का प्रयास किया।
आर्य समाज मार्ग क्षिप्रा गैस एजेंसी पर प्रतिदिन सिलेंडर बुकिंग कराने के लिये उपभोक्तओं की कतार लग रही है। मंगलवार सुबह कतार के बीच निजातपुरा क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति पांच डायरी और गांधी नगर में रहने वाला युवक तीन डायरी लेकर बुकिंग के लिये पहुंचा। इस बीच एजेंसी कर्मचारियों और उनके बीच विवाद की स्थिति बन गई। एक साथ इतनी डायरी को लेकर पूछताछ की गई तो उन्होने मारपीट शुरू कर दी और एजेंसी का गेट तोड़ दिया। एजेंसी के एक कर्मचारी को चोंट आई। संचालक सुनील कछवाय बीच-बचाव के लिये पहुंचे तो उनके साथ भी हाथपाई का प्रयास किया गया। विवाद के चलते कतार में लगे लोग भी आक्रोशित हो गये और सिलेंडर बुकिंग में देरी के साथ समय पर सिलेंडर नहीं मिलने की शिकातय करने लगे। विवाद की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी दिनबंधुसिंह तोमर और पुलिसकर्मी मामला शांत कराने के लिये पहुंच गये। लेकिन उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होने नई सड़क बिजली के सामने चक्काजाम का प्रयास किया। पुलिस ने उपभोक्तओं को समझाया और मामला शांत कराकर सिलेंडर बुकिंग के साथ वितरण का काम नियमानुसार कराया। मामले को लेकर थाना प्रभारी का कहना था कि देर शाम तक मामले में किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं एजेंसी संचालक सुनील कछवाय का कहना था कि तोड़फोड़ के दौरान एक कर्मचारी को चोंट लगी है। वही नुकसान भी हुआ है। मामले में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment