सिंघार-पटवारी बोले- दबाव बनाकर कराया विजयपुर का फैसला: – कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी

भोपाल।मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। पटवारी ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य घोषित होने के मामले में कहा कि कांग्रेस इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का सम्मान है, लेकिन पार्टी को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट में न्याय मिलेगा। पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे यह स्वीकार नहीं हो रहा कि एक आदिवासी नेता चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच गया। उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा में हिम्मत है तो उस मामले में भी निर्णय कराकर दिखाए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment