उज्जैन।उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी और अवैध ऑनलाइन ट्रेडिंग से प्राप्त राशि को ठिकाने लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गरीब लोगों के बैंक खातों का उपयोग कर अवैध लेन-देन करता था और उन्हें कमीशन का लालच देता था।पुलिस के अनुसार मंगल नगर निवासी विशाल चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोयला फाटक चौराहे पर उनकी मुलाकात वाजिद नामक युवक से हुई थी। वाजिद खुद को बैंक खाते खुलवाने और उनके माध्यम से लेन-देन कराने वाला बताता था, साथ ही खाताधारकों को मोटा कमीशन देने का झांसा देता था।
साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार:गरीबों के खाते खुलवाकर करता था लेन-देन