उज्जैन।महाकाल थाना क्षेत्र में सवारी बैठाने की बात को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।महाकाल थाना पुलिस ने बताया खंदार मोहल्ला स्थित एक होटल के पास बुधवार तड़के सवारी बैठाने की बात को लेकर रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। इसके चलते बेगमबाग निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद हनीफ के साथ साहिल, जबुआ, बिट्टू और राजिक ने मारपीट की। पुलिस ने मो. सलीम की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।इधर, महाकाल थाना क्षेत्र में ही जवाहरनगर नि. 60 वर्षीय आदित्य पिता विजयप्रसाद उपाध्याय के साथ बुधवार सुबह चारधाम पार्किंग के पास कार पार्किंग करने की बात पर गणेश चौधरी जयसिंहपुरा ने विवाद किया। गणेश ने आदित्य को धमकाया और लोहे की आरे की पत्ती लेकर हमला करने के लिए दौड़ा। पुलिस ने गणेश प्रकरण दर्ज किया है।
सवारी बैठाने और कार पार्किंग करने की बात परविवाद , मारपीट:प्रकरण दर्ज