नीमच -17 जुलाई । शहर के साथ जिले भर में 8 दिन से अधिक समय से बारिश नहीं होने से किसान लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है lबारिश के मौसम में लगातार 8 दिन से बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। वही आमजन भी उमस और गर्मी से परेशान हो चुके हैंl हालांकि राजस्थान के चित्तौड़ उदयपुर क्षेत्र में भी हालत और ठीक नहीं है किंतु मालवा क्षेत्र के नीमच जिले में शुरुआत में अच्छी बारिश हुई थी l जिसके बाद खेतो मे फसल बुवाई कर चुके किसानों की अच्छी लहलहाती फसल खड़ी है l
लेकिन अब इतनी दिनों तक बारिश दोबारा नहीं होने के कारण महंगे बीज व बुवाई के अलावा महंगे खर्च कर चुके किसान अत्यधिक परेशान हैं। किसानों का कहना है कि अभी फिलहाल अच्छी फसल अंकुरित हुई है l अभी भी एक दो दिन समय पर बारिश हो गई तो फसल बच जाएगी ।अन्यथा से बारिश नहीं हुईं तो फसल सुखकर खराब होने अंदेशा बना हूआ है। किसानों का कहना है कि 10 दिन पूर्व लगातार हुई अच्छी बारिश के बादशाह उन्होंने खेतों में बुवाई की थी l तब निरंतर बारिश होने से हमारे क्षेत्र में अच्छी फसल खड़ी हुईं है l अब लम्बी खेंच के बाद समय पर अगर बारिश आ गई तो फसल अच्छी हो जाएगी l लेकिन तेज धूप, तेज हवा का यही रुख रहा तो बड़ी मुश्किल होगी । कई किसानों ने अपनी फसलों में घास को नष्ट करने के लिए करपे चाल कर दिए हैं। लेकिन किसानों को दोहरी मार पड़ेगा। हालांकि एक दिन पूर्व शुक्रवार से दिन में कुछ समय धूप ढल कर बादल छा रहे हैं l इससे इनके बरसने की उम्मीद भी बनती है ऐसा मौसम रहा और बारीश हो गई तो किसानो पर मंडराया संकट टल जाएगा l