पिपलिया मंडी। नगर के लिए दुखद खबर सामने आई है। बोतलगंज के समीप बीती रात हुए सड़क हादसे में पिपलिया मंडी के मनवानी परिवार के पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय खूबचंद मनवानी एवं उनके 38 वर्षीय पुत्र भारत मनवानी को तत्काल उपचार के लिए मंदसौर जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। लेकिन दुर्भाग्यवश उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार खूबचंद मनवानी एवं उनके पुत्र भारत मनवानी बीती रात बोतलगंज के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों को गंभीर घायल अवस्था में मंदसौर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। परिजनों एवं शुभचिंतकों को उम्मीद थी कि उपचार के बाद दोनों स्वस्थ होकर घर लौटेंगे, लेकिन अस्पताल से आई दुखद खबर ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मनवानी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़