शीतला सप्तमी के चार दिन पहले से मेला परिसर में तने झूले चक्करी के अलावा आधुनिक आयटम की दुकानें

खरसौदकलां। शीतला सप्तमी पर आयोजित मेले के चार दिन पहले से मेला परिसर में मनोरंजन के साधन तन चुके हैं। मेला शुरूआत के साथ ग्रामीणों में कोतूहल का माहौल बना हुआ है।
ग्राम पंचायत के तत्वाधान में खरसौद कलां में 4 दिनी मेला आयोजित होता है। वर्तमान में व्यापारी अपने संसाधनों के साथ में चार दिन पहले से पहुंच चुके हैं । यहां तक की आकाश झूले चकरी ब्रेक डांस बच्चों की छूक छूक करती रेल भी तन चुकी हैं। तो कई मंदसौर , उज्जैन,धार, इंदौर,देवास यहां तक राजस्थान से पहुंचे मिक्की माउस एवं चक्करी, आधूनिक आयटम के खिलोने की दुकाने सजने से पहले ही बच्चों में आकर्षक केंद्र के साथ कोतुहल का माहोल बने हुए हैं। साथ में प्यारेलाल नाम का गधा भी मेला परिसर में पहुंच चुका है। खेल परिसर में ग्रामीणों की हरकत और रंगत के मामले में मालिक किशनसिंह पंवार पर की पढाई पर भूत भविष्य एवं वर्तमान के मामले में पोल खोलता है।
ग्राम पंचायत ने मेला परिसर में लगाए कैमरे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत ने मेला संचालन के लिए मेला समिति का गठन किया है । समिति ने इस मर्तबा समय से पहले दुकानदारो के पहुंचने से दुकाने आवंटित की है। मेला समिति ने व्यापारी की सुविधा के साथ सुरक्षा में मेला परिसर को केमरे की निगरानी में रखा है। जिसके लिए एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment