इंगोरिया । पुलिस थाना पर सोमवार सांय 6 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेंद्र सिंह परमार, नायब तहसीलदार प्रियंका जैन एवं थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और विशेष रूप से बैठक में बुलाए गए क्षेत्र के मंदिरों के पुजारियों से चर्चा की। इन दिनों मंदिरों में बढ़ रहे चोरी के अपराध रोकने हेतु पुजारियों को जागरूक किया और समझाइश दी गई कि मंदिर की दान पेटी 15_15 दिन के अंतराल में खोली जाए। सुरक्षा के लिए सी सी टी वी कैमरे लगाए जाए । जिससे जेवर, छत्र और चांदी की रकमें सुरक्षित रहे। चांदी के दाम बढ़ने से बदमाश सुने मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। अत: सावधान रहें। शांति समिति के सदस्यों को आगाह करते हुए अधिकारियों ने कहा कि गांव में फेरी लगाने वाले या कोई अनजान संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरन्त पुलिस को सूचना देवें। आगामी त्योहारोंके मद्देनजर महाशिवरात्रि, होली, रंगपंचमी और रमजान पर हुड़दंग करने वालों की भी शिनाख्त कर पुलिस को सूचना देवें । नाबालिग बच्चियों को मोबाइल से दूरी बनाने का प्रयास करें। आजकल डिजिटल अरेस्ट या सायबर ठगी के मामले ज्यादा हो रहें है अत: कोई वीडियो वायरल करने की धमकी दे तो डरें नही और पुलिस की सहायता ले। बैठक में बड़ी संख्या में नागरिक और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
शांति समिति की बैठक में पुजारियों को सतर्क रहने की समझाइश दी