शव को सड़क पर रख,थाना प्रभारी से की अभद्रता  हाथापाई में टीआई के हाथ में आई चोट 

ब्यावरा।राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में सुठालिया बाईपास पर भगोरा निवासी राकेश पिता जगदीश सोंधिया 19 वर्ष में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेजा जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया लेकिन महेश सोंधिया ने थाने के बाहर सड़क पर शव लेकर आ गया और कार्रवाई की मांग करने लगा थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान द्वारा समझाईश के बावजूद वह थाना प्रभारी से अभद्र व्यवहार कर हाथापाई करने लगा जिससे थाना प्रभारी के हाथ में चोट आई महेश सोंधिया पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment