वोटर लिस्ट में हेराफेरी का आरोप:रतलाम में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का धरना;

रतलाम।एसआईआर कार्य में हेराफेरी कर वास्तविक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। इसी के विरोध में कांग्रेस द्वारा 5 फरवरी को भाजपा के खिलाफ घांस बाजार चौराहे पर धरना दिया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत कर रतलाम शहर की वोटर लिस्ट में से 16 हजार से अधिक बोगस नाम जुड़वाएं है। इसके अलावा करीब 22 हजार वास्तविक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट सूची से कटवाने का षड़यंत्र रतलाम शहर में किया जा रहा है।धरने में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष , पूर्व अध्यक्ष , कांग्रेस नेता , महिला कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी, राजीव रावत आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment