नई दिल्ली।विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 579 का इंजन फेल हो गया। जिसके बाद उसकी दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं।विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। SOP के तहत, रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं।फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, शनिवार सुबह 10.53 बजे इमरजेंसी कॉल आया। टीम को अलर्ट पर रखा गया था। हालांकि विमान बोइंग 737 ने 10:59 पर सुरक्षित लैंडिंग की।इंडिगो एयरलाइंस बोली- विमान में तकनीकी खराबी आई, जांच जारी-इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 579) में लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी (टेक्निकल स्नैग) सामने आई। सुरक्षा के तौर पर पायलट ने तुरंत लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ। विमान की जांच की जा रही है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी बड़ी प्राथमिकता है।
विशाखापट्टनम से आ रही फ्लाइट का इंजन फेल:दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; सभी सुरक्षित