कचरा प्लांट में लगी आग, दूर तक दिखा धुआ

उज्जैन। नगर निगम के कचरा प्लांट में सोमवार शाम आग लग गई। कचरा जलाने पर उठा धुआ दूर तक दिखाई दिया। कुछ देर के लिये प्लांट पर अफरा-तफरी मची, लेकिन दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। नीलगंगा थाना क्षेत्र के जंतर-मंतर मार्ग गऊघाट के सामने नगर निगम का कचरा प्लांट बना हुआ है। जहां कचरा गाडियां भी खड़ी रहती है। शाम 5.30 बजे के लगभग प्लांट में रखा सूखा कचरा अचानक सुलग गया, कुछ देर में ही क्षेत्र में धुआ फैल गया और दूर तक दिखाई देने लगा।…

Read More

थाना ड्युटी पर तैनात होमगार्ड सैनिक की गिरने के बाद मौत -पुलिसकर्मियों दिया सीपीआर, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंड पहुंचे अस्पताल

उज्जैन। चिमनगंज थाना ड्युटी पर तैनात होमगार्ड सैनिक सोमवार सुबह गिरकर बेहोश हो गया। 1 घंटे चले उपचार के बाद सैनिक का निधन हो गया। खबर मिलते ही होमगार्ड/एसडीईआरएफ डिस्ट्रिक्ट कामंडेंट अस्पताल पहुंच गये थे। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि हरीलाल मालवीय 56 साल निवासी पिपलीनाका कई सालों से थाना ड्युटी पर तैनात था। सुबह ड्युटी पर आने के बाद अचानक गश्त खाकर गिर गया। थाना स्टॉफ ने उसे उठाने का प्रयास किया, नहीं उठने पर तत्काल सीपीआर दिया गया, सांस चलने पर सैनिक को चरक अस्पताल…

Read More

ठगी के आरोपी को कानपुर से उज्जैन लायेगी पुलिस मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठगे थे 4.50 लाख -प्रिसिंपल बनकर कॉलेज अकाउंट में ट्रांसफर कराये 25 हजार, शेष राशि अपने खाते में

उज्जैन। बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ नीलगंगा थाना पुलिस ने एमआर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। ठग पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और वर्तमान में कानपुर पुलिस की हिरासत में है। जिसे जल्द पूछताछ के लिये उज्जैन लाया जायेगा। मंछामन गणेश कालोनी में रहने वाले सतीशचंद्र पित जोरावरसिंह पटेल एमआर है। उन्हे अपने बेटे हर्ष पटेल का एमबीबीएस की पढ़ाई के लिये मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करना था। उनके भाई महेश कुमार का पुत्र सतना…

Read More

प्रति यूनिट खपत के आधार पर  उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा स्मार्ट मीटर लगाने का खर्च

स्मार्ट मीटरों की संख्या बढऩे के साथ ही उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ेगा, जिससे बिजली की दरें बढ़ेंगी उज्जैन।  पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन में भी भले ही स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी हो लेकिन इस मीटर को लगाने का खर्च अर्थात इस्टालेशन, मेंटेनेंस, ऑपरेशन आदि जैसे खर्च बिजली बिलों के माध्यम से उपभोक्ताओं से ही वसूला जाएगा। जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार  विद्युत विनियामक आयोग के हालिया टैरिफ के अनुसार, स्मार्ट मीटरों की संख्या बढऩे के साथ ही उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ेगा,…

Read More

ब्रह्माणी माता मंदिर मेले मेंअश्लील डांस, :इशारे भी करती दिखी डांसर; युवकों ने किया हुड़दंग

उज्जैन। उज्जैन जिले में स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डांसरों ने अश्लील गानों पर डांस किया। कालीसिंध महोत्सव मेले के आयोजकों ने बाहर से डांसरों को बुलाया था। मामला तराना जनपद पंचायत के सामानेरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर के पीछे बने मंच पर 19 मार्च से 28 मार्च तक कथा का आयोजन चल रहा था। आयोजन के अंतिम दिन डांस कार्यक्रम रखा गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट…

Read More

हेल्पलाइन डेटा वाला CPU ले गए राज्यपाल के पोते: सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना, BMO बोले- मैं छुट्‌टी पर था

 उज्जैन।नागदा के सिविल अस्पताल से दिनदहाड़े CM हेल्पलाइन के डेटा वाला CPU ले जाने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी में कर्नाटक राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत के पोते मनीष गहलोत दिख रहे हैं। हालांकि, बाद में सीपीयू वापस अस्पताल में रख दिया गया। वहीं मामले में अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। बीएमओ का कहना है कि वे छुट्‌टी पर थे। नागदा उज्जैन जिले में आता है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब तक उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।

Read More

गुरकीरत का पार्थिव शरीर 2 अप्रैल को पहुंचेगा:वैंकूवर से अहमदाबाद के बाद उज्जैन लाया जाएगा

उज्जैन।कनाडा में मृत उज्जैन निवासी 23 वर्षीय गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 2 अप्रैल को भारत पहुंचेगा। पार्थिव शरीर 1 अप्रैल को वैंकूवर से रवाना होकर अहमदाबाद लाया जाएगा, जहां औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे उज्जैन ले जाया जाएगा।केंद्र-राज्य सरकारों ने किया समन्वय-मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्तक्षेप के बाद प्रक्रिया तेज हुई। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करवाई।विदेश मंत्रालय, भारतीय उच्चायोग ओटावा और वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पार्थिव शरीर को भारत लाने में समन्वय किया।

Read More

ठगों की तलाश में निकली पुलिस को मिला चोरी का आरोपी -अहमदाबाद से एक्टिवा-आईफोन चुराकर हुआ था फरार

उज्जैन। वृद्ध महिला के साथ हुई ठगी की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में निकली देवासगेट थाना पुलिस को मुज्जफरपुर का संदिग्ध मिला। पूछताछ करने पर उससे अहमदाबाद से चुराई एक्टिवा और आईफोन चोरी का खुलासा हो गया। आरोपी के गिरफ्त में आने की सूचना अहमदाबाद पुलिस को दी गई है। देवासगेट थाना प्रभारी अनिला पराशर शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला के साथ हुई कान के टॉप्स ठगने की वारदात में शामिल 2 बदमाशों की तलाश में टीम के साथ क्षेत्र में कैमरों के फुटेज देखे जा…

Read More

बाइक से आये और चुराकर ले गये गैस सिलेंडर

उज्जैन। बाइक से आये 2 बदमाशों ने घर में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। सिलेंडर चोरी के बाद बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मामला नागदा थाना क्षेत्र की राजीव कालोनी से सामने आया। यहां रहने वाले अतिक अहमद के यहां बुकिंग पर गैस सिलेंडर आया था। उन्होने डिलेवरी लेने के बाद सिलेंडर घर के सामने वाले कमरे में रख दिया। परिवार काम में लग गया, उसी दौरान दरवाजा खुला होने पर एक बदमाश अंदर आया और सिलेंडर उठाकर…

Read More

क्षिप्रा किनारे आपदा मित्रों ने सिखे बाढ़-भूकंप से बचाव के गुर -800 मित्रों को तैयार करने के दूसरे सत्र का समापन आज

उज्जैन। सिंहस्थ महाकुंभ से पहले आपदा मित्रों को तैयार करने के लिये चार सत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 7 दिवसीय सत्र का दूसरे चरण का आज समापन होगा। उससे पहले शनिवार को आपदा मित्रों को बाढ, भूकंप से बचाव का प्रशिक्षण क्षिप्रा के घाट पर लिया। जिला सेनानी होमगार्ड संतोष कुमार जाट ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय के माध्यम से नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सहयोग से आपदा मित्र योजना संचालित की जा रही है। मध्यप्रदेश के 11 जिलों के 800 आपदा मित्रों को उज्जैन में…

Read More