कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी में किसानों से मुलाकात कर स्टॉक का किया अवलोकन

सुसनेर। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने कृषि उपज मंडी का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और खाद स्टॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में उपलब्ध यूरिया, डीएपी एवं अन्य रासायनिक उर्वरकों की भौतिक स्थिति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने खाद वितरण प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने स्टॉक की भौतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए किसी भी त्रुटि या अभिलेखों में असंगति पाए जाने पर अधिकारियों को तुरंत सुधार करने और अभिलेख अद्यतन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से…

Read More

जादू नहीं विज्ञान में हाई स्कूल ढकोरा ने लहराया परचम जीता प्रथम स्थान

ब्यावरा। शासन द्वारा संचालित विज्ञान आधारित कार्यक्रम जादू नहीं, विज्ञान- समझना, समझाना आसान है का आयोजन शासकीय मॉडल स्कूल ब्यावरा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य एम.एस.मीणा के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि विज्ञान के चमत्कारों को स्वयं समझें, सीखें और विद्यालयों में बच्चों के बीच इनके प्रयोगों का सतत प्रदर्शन करें, जिससे ज्ञानवर्धन होता है और अंधविश्वास दूर होता है। विकासखंड स्तर पर जादू नहीं विज्ञान विज्ञान नाटिका और विज्ञान गीत तीन विधाओं आयोजित इस प्रतियोगिता में हाई स्कूल ढकोरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जादू…

Read More

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की दो सहेलियों की पेशी

शिलॉन्ग कोर्ट ने किए सवाल-जवाब, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूछा- सोनम का व्यवहार कैसा था? ब्रह्मास्त्र इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की दो सहेलियां अदालत में पेश हुईं। गुरुवार को शिलॉन्ग कोर्ट में चली सुनवाई में दोनों युवतियां इंदौर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुईं। इस दौरान उनके वकीलों की टीम भी मौजूद रही। युवतियों के नाम दीपांशी और प्रियांशी हैं। वे सोनम के भाई गोविंद की फैक्ट्री में कम्प्यूटर का काम करती हैं। दोनों ई-सेवा के माध्यम से सुनवाई में जुड़ीं। कोर्ट…

Read More

22 दिसंबर से शुरू हो रही इंदौर-रीवा सीधी फ्लाइट

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर से रीवा के लिए 22 दिसंबर से सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। यह फ्लाइट सुबह 11.30 बजे इंदौर से रवाना होगी और 1 घंटे 45 मिनट बाद यानी दोपहर 1.15 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगी। कंपनी ने इस फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि इंडिगो क्राइसेस को देखते हुए एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगो का कहना है की यह देखने वाली बात होगी की यह फ्लाइट का संचालन समय पर होता है या नहीं।…

Read More

अब रिटायर होने वाले पुलिसकर्मियों को परोपकार योजना का फायदा नहीं मिलेगा

उज्जैन।  अब रिटायर होने वाले पुलिसकर्मियों को परोपकार योजना का फायदा नहीं मिलेगा। यानी विभाग की तरफ से दी जाने वाली परोपकार निधि की सहायता उन्हें नहीं मिलेगी। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय में इस बदलाव को लेकर कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, जिनकी सेवानिवृत्ति के 2 साल बाद उनकी मौत होती है, उन्हें भी 1 लाख रुपए की पात्रता है। इस विषय में बदलाव करते हुए कहा गया है कि परोपकार निधि योजना 2025 के अंतर्गत पात्रता में सेवानिवृत्ति के बाद…

Read More

इंदौर में पारा 4.5 डिग्री, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

राजस्थान के 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम, उत्तराखंड में नदी-नाले और झरने जमे ब्रह्मास्त्र इंदौर/भोपाल मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इंदौर में सर्दी के पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट है। यहां गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले दिसंबर, 2015 में 7 डिग्री का तापमान दशक का सबसे कम तापमान था। राजस्थान के 9 शहरों में गुरुवार को तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। सीकर के फतेहपुर में सबसे कम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।…

Read More

2019 से इंदौर में छुपा था पर्स स्नेचिंग का आरोपी

उज्जैन। खाना खाने के बाद रात्रि में टहलने निकली महिला के हाथ से पर्स झपटकर भागा बदमाश 6 सालों से इंदौर में छुपा था, गुरूवार को खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। बदमाश फुटपाथ पर जीवन यापन कर रहा था। नानाखेड़ा एएसआई देवकरण परमार ने बताया कि 23 जुलाई 2019 को महाकाल वाणिज्य केन्द्र में रहने वाली शोभा शर्मा खाना खाने के बाद देर शाम टहलने निकली थी। नानाखेड़ा चार्जेड बस स्टेंड के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनके हाथ से छोटा पर्स झपट…

Read More

८ माह से थी तलाश, 10 हजार का था इनाम गिरफ्त में गिरवी कारों सौदा कर 9.30 लाख ठगने वाला

उज्जैन। गिरवी कारों का फर्जी एनओसी के माध्यम से सौदाकर 9.30 लाख की ठगी करने वाले फरार इनामी आरोपी को 8 माह बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 2 युवकों से ठगी के रूपये नगद और आॅनलाइन प्राप्त किये थे और झांसा देकर कारें भी वापस ले गया था। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि 17 अप्रैल को बेगमबाग कालोनी में रहने वाले रिजवान पिता इलियास खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके और साथी शाकीब खान के साथ भोपाल के इब्राहिमगंज में रहने वाले शाहरूख…

Read More

कानवन धार से गिरफ्त में आया आरोपी पशु हाट में बेचने की पहुंचा था चोरी की मुर्रा भैंस

उज्जैन। दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की गई मुर्रा भैंस 10 दिन बाद आरोपी पशु हाट में बेचने पहुंचा था, खबर मिलते ही पुलिस ने कानवन धार पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके पास से भैंस भी बरामद की गई है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 29-30 नवम्बर की रात ग्राम दोतरडी में रहने वाले रोहित पिता बनेसिंह दायमा की मुर्रा भैंस कीमत 95 हजार अज्ञात बदमाश भैंस बांधने के कोठे का ताला तोड़ चुराकर ले गया था। रोहित दायमा की…

Read More

बहन को लेने आये जीजा को साले ने मारे चाकू

उज्जैन। मायके आई युवती को बुधवार-गुरूवार रात पति लेने पहुंचा था, उसी दौरान युवती के मामा का पुत्र वहां पहुंचा और जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल जीजा का ससुराल वाले अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने हमला करने वाले साले पर प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है। छोटी मायापुरी में रहने वाली शिवानी ने कुछ माह पहले धर्मेन्द्र गेहलोत से प्रेम विवाह कर लिया था और पंवासा क्षेत्र में रहने लगी थी। परिवार भी शिवानी के प्रेम विवाह से सहमत हो गया था। बुधवार को शिवानी…

Read More