उज्जैन। वर्ष में एक बार महाकाल मंदिर से निकलने वाली उमा माता की सवारी आज शाम 4 बजे निकाली जायेगी। इससे पहले दोपहर 2 बजे से सवारी मार्ग पर यातायात व्यवस्था को परिवर्तित कर दिया जायेगा। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से निकली वाली उमा माता और भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल घाटी चौराहा, तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, नई सड़क, कंठाल, सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी, बक्षी बाजार, कार्तिक चौक, मोढ़ की धर्मशाला, रामानुजकोट होते हुए…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
आज से यात्री बसों को संचालन नानाखेड़ा से… देवासगेट बस स्टेंड पर तैनात रहेगी आरटीओ स्क्वाड
उज्जैन। आज से देवासगेट बस पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा। सुबह से आरटीओ की स्क्वाड देवासगेट पर तैनात हो जायेगी, ताकि कोई बस यहां तक नहीं पहुंच सके। अगर बस पहुंची तो परमिट निरस्त करने के साथ आरसी कैंसिल करने की कार्रवाई की जायेगी। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर आगररोड से इंदौरगेट तक एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिये देवासगेट बस स्टेंड को बंद करने का निर्णय लिया था। आज से बसों का संचालन नानाखेड़ा…
Read Moreशारदीय नवरात्रि पर्व शुरू, जगह-जगह विराजित हुई मां भगवती शहर में मची गरबे की धूम शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर माता जी की स्थापना की, देवी मंदिरों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता
उज्जैन। रविवार से नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है शहर में जगह-जगह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना हुई सुबह से ही समितियां के पदाधिकारीयों ने शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर माता जी की स्थापना की सभी पंडाल में आकर्षक विद्युत साज भी की गई है तथा कई जगह गरबे के आयोजन भी किया जा रहे हैं रविवार सुबह से ही नवरात्रि को लेकर शहर में उत्सव का माहौल था ट्रैक्टर व मैजिक में माता रानी की प्रतिमा लेकर बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। जिसमें श्रद्धालु नाचते…
Read Moreकेडी गेट –ईमली तिराहा सडक का काम पूर्णता का प्रमाण पत्र जारी होना शेष सीसी के पहले सडक उधडी -सवा किलोमीटर की सडक के दोनों भाग में 24 से अधिक स्पीड ब्रेकर और टेपर ठोके
उज्जैन। निर्माण कार्यों की पूर्णता का प्रमाण पत्र जारी होने के बाद उसे पूर्ण कहा जा सकता है। उसके साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है। नगर निगम द्वारा सिंहस्थ-2028 मद में कालियादेह गेट से ईमली तिराहा की सडक का निर्माण अभी पूर्णता को भी प्राप्त नहीं हुआ है और उसके पहले ही उधडने की स्थिति शुरू हो गई है। सडक के ये हाल क्यों और कैसे बने रहे हैं ये सवाल खडा हो रहा है।उज्जैन नगर निगम द्वारा केडी (कालियादेह) गेट से इमली तिराहा गौतम मार्ग…
Read Moreकनासिया नाका बायपास पर निर्माणाधीन पुल के समीप रविवार सुबह सड़क हादसा:दो घायल
“मक्सी।: एनएच-52 पर कनासिया नाका बायपास पर निर्माणाधीन पुल के समीप रविवार सुबह करीब 5 बजे सड़क हादसा हो गया। इंदौर से मां बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे चार लोग बाइक से यात्रा कर रहे थे। हादसे में दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।जानकारी के अनुसार, यात्रा कर रहे लोगों में कार्तिक ठाकुर (20), साक्षी गौर (18), यशराज ठाकुर (21) और मुस्कान ठाकुर (20) के नाम सामने आए हैं। हालांकि, इन चारों में से कौन-कौन हादसे में घायल हुआ है, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो…
Read Moreमैच से पहले महाकाल पहुंचे कोच गौतम गंभीर:बैटिंग कोच सितांशु के साथ किए बाबा के दर्शन
उज्जैन।इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक रविवार सुबह करीब 10 बजे उज्जैन पहुंचे। दोनों दिग्गजों ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।नंदी हॉल में बैठकर किया ध्यान-गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने सबसे पहले चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद दोनों नंदी हॉल पहुंचे और वहां बैठकर भक्ति भाव से ध्यान लगाया। दर्शन के दौरान…
Read Moreबस संचालक बसो का टाईमिंग गढबड़ाने पर एबी रोड़ किनारे से यात्रियों दोड़ा कर बैठाते :प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
सारंगपुर।बस आपरेटरों की खामियो का खामियाजा भोली भाली जनता को भोगना पड़ रहा है क्योंकि आपरेटर एवं एजेंट के बीच बस स्टेंड पर आने वाली बसो की टाइमिंग की माथापच्ची के चलते लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही है और परिवहन विभाग अमला मुकदर्शक बना तमाशा देख रहा है। ऐसा नहीं है कि विभागों को यात्रियों की इस समस्या की जानकारी नहीं है, बल्कि हम ने कई बार इस मुद्दे को खबरों के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचाया मगर नतीजा आज भी शुन्य है। आज भी यात्रियों को बस स्टेंैड…
Read Moreदिल्ली गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस प्रवेश की घटना पर भाजपा सरकार से माफी मांगे-सच सलूजा
इंदौर। दिल्ली के ऐतिहासिक एवं पवित्र गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिसकर्मियों के कथित तौर पर नंगे सिर और हाथों में डंडे लेकर प्रवेश करने की घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र की भाजपा सरकार से सिख समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। सच सलूजा ने कहा कि सरकार छात्रों के प्रदर्शन को कुचलने के प्रयास में गुरुद्वारा साहिब तक कैसे पहुंच गई? सिख समाज के लिए…
Read Moreभाजपा बदलेगी फील्ड स्ट्रेटेजी, संगठन की कमजोर इलाकों में पकड़ मजबूत करने की तैयारी
इंदौर। मध्यप्रदेश भाजपा अब सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होने के बजाय कमजोर विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की पकड़ लगातार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में हारी 66 सीटों के अलावा पांच हजार से कम मतों के अंतर से जीती सीटों को भी निगरानी के दायरे में रखा है। इन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग संगठनात्मक रणनीति तैयार की जा रही है।प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देव के अगले प्रवास को इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा…
Read Moreसूदखोरों से परेशान ग्रामीण ने जहर खाकर की आत्महत्या
उज्जैन। उधार लिये रूपयों से अधिक लौटाने के बाद भी सूदखोर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। ग्रामीण ने परेशान होकर जहर खा लिया था। 2 दिन बाद शनिवार को ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। नरवर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खजूरिया रेहवारी में रहने वाले घनश्याम पिता भागीरथ 50 साल ने 2 दिन पहले ग्राम कडछा में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ती देख गांववालों ने परिजनों को सूचना दी थी। पुत्र सोनू पिता को उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर…
Read More