उज्जैन। अखिल भारतीय कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 4 मई 2025 को किया जाएगा। 4 मई को गंगा सप्तमी होने के साथ ही भगवान चित्रगुप्तजी का प्रकटोत्सव भी है इस उपलक्ष्य में 4 नदियों के जल से भगवान श्री चित्रगुप्तजी का अभिषेक किया जायेगा। सम्मेलन को लेकर गुरुवार दोपहर अंकपात स्थित चित्रगुप्त धाम पर एक पत्रकार वार्ता रखी गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चित्रगुप्त धाम के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इस परिचय महासम्मेलन के लिये हमें देशभर से 600 से अधिक बायोडाटा प्राप्त हो चुके…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
महाकाल मंदिर में भक्त ने भेंट किया रजत मुकुट
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से आई श्रद्धालु श्रीमती सौम्या आदित्य गुप्ता ने भगवान महाकाल को एक रजत मुकुट भेंट किया है। पुजारी संदीप शर्मा की प्रेरणा से भेंट किए गए इस मुकुट का वजन लगभग 2783 ग्राम है। मंदिर प्रबंध समिति ने दानकर्ता का सम्मान कर उन्हें विधिवत रसीद प्रदान की। जानकारी कोठार शाखा के मनीष पांचाल ने दी।
Read Moreतेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, गिरते होर्डिंग से महिला की दर्दनाक मौत
तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, गिरते होर्डिंग से महिला की दर्दनाक मौत इंदौर। शहर में कल शाम अचानक आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई, जिसके चलते कई अप्रिय घटनाएं घटित हुईं। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसी दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनावदिया गांव की 58 वर्षीय गीता बाई यादव, अपने भतीजे वैध के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर इंदौर से रिश्तेदारों से…
Read Moreमहाकालेश्वर मंदिर में महिला सुरक्षाकर्मी ने श्रद्धालु पर फेंकी कुर्सी, तत्काल ड्यूटी से हटाई गई
महाकालेश्वर मंदिर में महिला सुरक्षाकर्मी ने श्रद्धालु पर फेंकी कुर्सी, तत्काल ड्यूटी से हटाई गई उज्जैन। विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई। मंदिर परिसर में एक महिला सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालु के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर महिला सुरक्षाकर्मी ने आपा खो दिया और श्रद्धालु की ओर कुर्सी फेंक दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। महाकाल मंदिर…
Read Moreइंदौर में चली तेज हवाएं, मंत्री विजयवर्गीय का टूटा मंच
वाहन पर गिरा पेड़, आधे शहर की बिजली गुल, मुंबई से इंदौर आ रहा इंडिगो विमान तेज हवा के चलते लैंड नहीं कर पाया ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में बुधवार शाम शाम 5.30 बजे अचानक मौसम में बदलाव हो गया। तेज रफ्तार से हवा चली और धूल के गुबार उड़ने लगे। इस दौरान कई स्थानों की बिजली गुल हो गई। एरोड्रम इलाके में एक वाहन पर पेड़ गिर गया। वाहन चालक को चोट आई है। शहरभर में 20 से ज्यादा स्थानों पर पेड़, टहनियां गिरने की सूचनाएं निगम कंट्रोल रूम को…
Read Moreकैलाश शर्मा बन बैठा कालिया नाग, भाजपा नेताओं का होगा जल्द पर्दाफाश, एक फ्लैट की पांच-पांच रजिस्ट्री सामने आई
दलाल राकेश राठौर ने किया था वर्मा दंपती पर हमला… ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में किस तरह से भू-माफिया भाजपा नेताओं से मिलकर अपने गोरख धंधे चला रहे हैं। इसके कई उदाहरण आए दिन देखने को मिलते हैं। ऐसा ही अरविंदो के नजदीक बने सांईनाथ बिल्डर्स के अवैध साम्राज्य को पनपा रहे भू-माफिया कैलाश शर्मा, दलाल राकेश राठौर हो कविता महाजन की तिकड़ी ने इसे बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। 2023 में टीना वर्मा के पिता ने मल्टी में दो 1 बीएचके फ्लैट लिए थे। इसमें एक फ्लैट की कीमत…
Read Moreआगर रोड पर पलटी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 12 से 15 यात्री घायल
ब्रह्मास्त्र उज्जैन आज सुबह अगर रोड पर यात्रियों से भरी बस पलटी खा गई। घटनाक्रम में 12 से 15 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें साथ महिलाएं भी शामिल है। बस पलटने की सूचना पर चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि आगर रोड पर बंसल स्कूल से आगे शिवाय ढाबे के सामने जोधपुर से इंदौर के बीच चलने वाली अशोक ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 14 पी 0455 के पलटने की सूचना मिलने…
Read More“कैलाश शर्मा बना कालिया नाग!” इंदौर में फ्लैट की एक नहीं, पाँच-पाँच रजिस्ट्री!
“क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही फ्लैट के **5-5 मालिक* कैसे हो सकते हैं? नहीं ना? लेकिन इंदौर में ऐसा हो रहा है – वो भी खुलेआम, प्रशासन और राजनीति की मिलीभगत के साथ!”* “यह कहानी है भू-माफिया **कैलाश शर्मा, दलाल **राकेश राठौर* और कथित समर्थक *कविता महाजन* की… जिन्होंने मिलकर आम लोगों को लूटा, और अब उन्हें धमकाने पर उतर आए हैं!”* “टीना वर्मा के पिता ने साल 2023 में दो 1BHK फ्लैट खरीदे थे। एक नकद, दूसरा लोन से। सबकुछ लीगल था… लेकिन जब…
Read Moreउधारी के रूपयों को लेकर पति-पत्नी से मारपीट, मारे चाकू
उज्जैन। बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम अजीमाबाद पारदी में रहने वाले रंजीत पिता रतनलाल और उसके पत्नी पूजा के साथ उधारी के रूपये मांगने पर अजय पिता आत्माराम, विजय पिता फूलचंद और उसके भाई विनोद ने मारपीट की और रूपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गये। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बस्ती में रहने वाला प्रदीप पिता प्रीतम गौंड ढोल-ताशे बजाने का काम करता है। मंगलवार-बुधवार रात वह अपने जीजा के साथ मजाक मस्ती…
Read Moreदिन में 42.5 डिग्री रहा तापमान, शाम को तेज हवा से बदला मौसम
उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद बुधवार शाम को एक बार फिर से मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गये, हवा की गति 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की हो गई। शहर में धूल भरी आंधी चलने के बाद अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद मिट्टी की खुशबू के साथ गर्मी से राहत मिली थी। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर प्रदेश के मौसम में बदलवा का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। मंगलवार शाम को एकाएक…
Read More