उज्जैन। गोपालपुरा से आबकारी विभाग ने एक महिला के पास से 82 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। शराब की कीमत एक लाख रुपए से अधिक है। प्रभारी अधिकारी मुकेश रंधा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारती पति पवन के घर में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा बिक्री के लिए रखी गई है। तस्दीक के बाद प्रभारी अधिकारी हिमांशु अग्रवाल को अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।टीम ने शुक्रवार रात मक्सी रोड, गोपालपुरा स्थित भारती पति पवन मोची के रिहायशी घर की…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बेरहमी से पिटाई:अध्यापक ने छड़ी से पीटा;वायरल वीडियो आया सामने
उज्जैन।उज्जैन के महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें यहां के अध्यापक और वार्डन की जिम्मेदारी निभाने वाले शख्स द्वारा नाबालिग छात्र की छड़ी से जमकर पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। छड़ी की मार से छात्र दर्द से कराहता नजर आ रहा है। वीडियो चिंतामन गणेश मंदिर रोड स्थित राष्ट्रीय आदर्श वेदविद्या परिसर के विद्यालय का बताया जा रहा है, जिसमें सामवेद राणायनी शाखा के अध्यापक दत्तदास शेवडे द्वारा विद्यार्थी को छड़ी से लगातार बुरी तरह पीटा जा…
Read Moreमंत्री परमार ने मां बगलामुखी के दर्शन किए
आगर मालवा। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा पहुंचकर प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए। मंत्री श्री परमार ने मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, की कामना की। मंत्री परमार ने टीकोन में भगवान बाबा रामदेव के भी दर्शन किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, दिलीप सकलेचा, कैलाश कुंभकार, विजय सोनी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Read Moreगुदरावन में नेत्र शिविर संपन्न
आगर मालवा। सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर एवं सरदार पटेल युवा संगठन गुदरावन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 20 मार्च 2026 को पाटीदार धर्मशाला गुदरावन में नेत्र शिविर का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 141 लोगों की आंखों जांच की गई तथा 33 लोगों को चश्मा प्रदान किए गए एवं 23 लोगों का चयन आॅपरेशन हेतु किया गया। जिन्हें बस द्वारा आनंदपुर ले जाया जाएगा वहां उनकी जांच ठहरना, लेंस ,दवाई एवं लाना ले जाना सब नि:शुल्क रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए जय नारायण चैधरी ने बताया की समस्त…
Read Moreगणगौर पर्व धूमधाम से मनाया
आगर मालवा। खण्डेलवाल समाज की महिला मंडल द्वारा 16 दिवसीय गणगौर पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गणगौर की फुलपाती उत्सव का आयोजन स्थानीय मधुबन गार्डन में किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर ल सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद लिया। साथ ही इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उत्सव के समापन पर समाज के सभी लोगों…
Read Moreमध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी की जिला बैठक सम्पन्न
गुना। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला गुना की जिला बैठक पीजी कॉलेज गुना के सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय मंत्री नीतेश खरे, अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रद्युम्न कुमार सोनी, राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष राजकुमार सेलर मंच पर उपस्थित रहे। संचालन जिला सचिव संतोष सिंह परिहार ने किया ने किया। आभार जिला कोषाध्यक्ष संतोष सक्सैना ने व्यक्त किया। बैठक का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भारतमाता, संघ के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा…
Read Moreप्रताप फ्रेंड्स क्लब ने ईद मिलन समारोह आयोजित कर किया सम्मान
महिदपुर रोड । रमजान महिने के 30 वें रोजे के अगले दिन शनि वार को समाज जनों ने ईदगाह में सामूहिक नमा ज अता करने के बाद ईदुल उल फितर का त्यौहार उत्साह से मनाया प्रताप फ्रेंड्स क्लब द्वारा ईद मिलन समारोह आयोजित कर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सईद मंसूरी,छोटी मस्जिद के इमाम मौलाना सद्दाम हुसैन समाज के सदर साबिर भाई मेव, हाजी अब्दुल गफ्फार, हाजी अब्दुल रफीक खान, हाजी मोहम्मद हुसैन मेव कय्यूम भाई साबिर भाई पप्पू पठान आदि का इस्तकबाल किया गया इस दौरान प्रताप फ्रेंड्स क्लब…
Read Moreपुरानी नियुक्तियों पर पात्रता परीक्षा का दबाव अनुचित
शुजालपुर। प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में शुक्रवार को शहर के शिक्षकों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। अध्यापक संयुक्त मोर्चा एवं पुरानी पेंशन योजना के लिए राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में शिक्षकों ने उल्लेख किया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत कार्यरत शिक्षकों के लिए दो वर्ष में शिक्षक पात्रता…
Read Moreनवरात्र विशेष: खुदाई के दौरान निकली प्रतिमा, 350 वर्ष पुरानी है मूर्ति
सारंगपुर। नगर का अंबे माता मंदिर नगर के बीचो-बीच त्रिपोलिया चौक में स्थित यह भव्य मंदिर नगर वासियों के लिए हमेशा से ही आस्था और श्रद्धा का केंद्र रहा है। नगर के सभी बडे धार्मिक सामाजिक आयोजनो की शुरूआत यहीं से होती है। नवरात्रि में तो यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। चेत्र नवरात्र के दूसरे दिन मंदिर के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। यह दौर शेष दिनों में भी जारी रहेगा। मंदिर का इतिहास ऐसी मान्यता है कि मंदिर में जो प्रतिमा है वह खुदाई में…
Read Moreराजस्थान के ड्राइवरों को टामी और लाठियों से बेरहमी से पीटा; 7 को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेजा
रतलाम।रतलाम के बिलपांक फंटे स्थित एक चाय की होटल पर बुधवार रात राजस्थान के दो ट्रक ड्राइवर भाइयों के साथ हुई हिंसक मारपीट का एक नया वीडियो शुक्रवार रात सामने आया है। सातरुंडा में ट्रक से पानी के छींटे उछलने के विवाद में 8 लोगों ने दोनों भाइयों को टामी और लाठियों से बेरहमी से पीटा था, जिसमें छोटे भाई की मौत हो गई।पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कोर्ट से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि…
Read More