उज्जैन। जिले में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी । जिले में 2426 शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के 60 हजार 719 विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 से 4.30 बजे के मध्य आयोजित होगी। इस बार परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही है। प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एंव 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। 5वीं की परीक्षा 26 फरवरी एवं 8वीं…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
मुख्य सड़कों पर खुले पड़े विद्युत डीपी के बॉक्स दे रहे घटनाओं को आमंत्रण सड़क किनारे विद्युत डीपी के खुले बॉक्स दुर्घटना को न्योता दे रहे मेंटेनेंस के नाम पर हर माह भारी भरकम राशि की जा रही खर्च विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
उज्जैन। शहर में कई जगह लगी हुई विद्युत डीपी के खुले बॉक्स दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। ये बॉक्स ऐसे स्थानों पर लगे हुए हैं, जहां दिनभर लोगों की चहल कदमी बनी रहती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। जब भी लाइनमैन आते हैं तो बॉक्स का ढक्कन खुला छोड़कर ही चले जाते हैं। दुर्घटना के डर से कोई दूसरा भी इन बॉक्स को बंद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। विद्युत मंडल शहर की बिजली संबंधी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे…
Read Moreसरपंच-सचिव पर 2.55 लाख के गबन का आरोप:विधायक निधि से भवन का निर्माण नहीं कराया;
बड़वाह।जनपद की ग्राम पंचायत बांगरदा में विधायक निधि की राशि के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। यहां सरपंच उर्मिलाबाई महेश और तत्कालीन सचिव रामेश्वर ईगला पर बिना निर्माण कार्य किए 2.55 लाख रुपए से अधिक की राशि निकालने का आरोप है। विधायक सचिन बिरला ने काम शुरू न होने पर इस स्वीकृति को निरस्त कर दिया था। उन्होंने राशि ग्राम पंचायत बेड़िया को हस्तांतरित करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद, आदेश का पालन करने के बजाय, सरपंच और सचिव ने कथित तौर पर मिलीभगत कर सरकारी पैसा…
Read Moreनगर निगम में कुत्तों की नसबंदी का घोटाला:33 हजार की नसबंदी का दावा, सर्वे में 2204 मिले; संभागायुक्त ने निगम कमिश्नर से मांगा जवाब
रतलाम।रतलाम में कुत्तों के बधियाकरण के नाम पर हुए करोड़ों रुपए के कथित घोटाले की लोकायुक्त जांच लगभग पूरी हो चुकी है। इस मामले में संभागायुक्त ने नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जबकि लोकायुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भोपाल भेज दी है।कांग्रेस पार्षद ने उठाया था बधियाकरण में भ्रष्टाचार का मुद्दा-रतलाम में कुत्तों के बधियाकरण को लेकर हुए कथित भ्रष्टाचार की शिकायत वार्ड क्रमांक 1 की कांग्रेस पार्षद भावना हितेश पैमाल ने लोकायुक्त और संभागायुक्त से की थी। पार्षद ने…
Read Moreशिव नवरात्रि आज से:12 ज्योतिर्लिंग में केवल महाकालेश्वर में दस दिनी शिव नवरात्रि महोत्सव
उज्जैन।12 ज्योतिर्लिंगों में केवल श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार से 10 दिवसीय शिवनवरात्रि महोत्सव शुरू होगा। 6 से 14 फरवरी तक गर्भगृह में भगवान को केसर-चंदन का उबटन लगाया जाएगा और संध्या आरती में प्रतिदिन अलग-अलग शृंगार के दर्शन होंगे। रोज चांदी की थाली में 125 किलो सूखे मेवे का भोग अर्पित किया जाएगा। 18 लाख रुपए मूल्य का राजघराना उट्टन, शुद्ध स्वर्ण-रजत भस्म व हीरक अर्पित होंगे। 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर चार प्रहर पूजन होगा। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार 16 फरवरी को सुबह 4 बजे फूलों का…
Read Moreमहाकालमें मुंबई की महिला श्रद्धालु से मारपीट:धक्का देकर बाहर निकाला; महिला पर मंदिर में हंगामा करने का आरोप
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में मुंबई से दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने महिला को धक्का देकर मंदिर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान महिला रोती और चिल्लाती रही।मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। सुरक्षा कर्मियों और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला के साथ खड़े दूसरे श्रद्धालुओं को भी बाहर निकाल कर गेट बंद कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।घटना के बाद मंदिर समिति ने महिला पर…
Read Moreनिगम के सफाईकर्मी ने किया सुसाइड:शादी समारोह से लौट कर आया था
इंदौर। गांधी नगर इलाके में रहने वाले नगर निगम के सफाईकर्मी प्रफुल्ल शिंदे (32) ने गुरूवार रात फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल दिन में एक परिचित की शादी समारोह में अपनी पत्नी के साथ गए थे और शाम तक घर लौट आए।रात में जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिवार ने उन्हें देखकर अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर पुलिस के अनुसार, प्रफुल्ल की मानसिक स्थिति पिछले कुछ महीनों से…
Read Moreनवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पति-सास पर केस दर्ज:दहेज प्रताड़ना के लिए उकसाने के आरोप, ACP की जांच में खुलासा
इंदौर। इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति और सास को आरोपी बनाया है। मामला कल्प कामधेनू नगर निवासी मोनिका पटेल (20) की मौत से जुड़ा है, जिन्होंने 2 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।एसीपी पराग सैनी की जांच में सामने आया कि मोनिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने…
Read Moreइंदौर में बुर्का पहने मिली लापता हुई बालिका
उज्जैन। आगर नाका क्षेत्र से लापता हुई बालिका को पुलिस ने इंदौर में मिली। बालिका ने बुर्का पहन रखा था। बालिका के साथ युवक को हिरासत में लिया गया है। जिसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले परिवार की 15 वर्षीय बालिका 2 फरवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी जगह तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया और तलाश…
Read Moreबाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूटे चांदी के आभूषण -पुत्र के साथ शादी से लौट रही वृद्धा को मारे चाकू
उज्जैन। शादी में शामिल होकर लौट रहे पुत्र और मां को बुधवार-गुरूवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूट लिया। बदमाश 4 लाख के लगभग चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए है। हमले में घायल पुत्र और मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला नागदा तहसील के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र से सामने आया है। ग्राम गिदवानिया में रहने वाली पन्नाबाई गुर्जर 50 साल अपने पुत्र राहुल गुर्जर 30 साल के साथ खाचरौद के ग्राम बरखेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जहां से देर…
Read More