रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी, कॉमर्शियल एलपीजी की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने कंपनियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कच्चे तेल और अन्य कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से लागत बढ़ रही है और कंपनियां दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। इससे बोतलबंद पानी, नमक, तेल जैसी रोजमर्रा की चीजें, एसी, फ्रिज जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल से लेकर नॉन-सर्जिकल मेडिकल आइटम के दाम बढ़ सकते हैं। वजह यह है कि इस जंग ने प्लास्टिक उद्योग की रीढ़…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली ईरान जंग की वजह से भारत में आई गैस की कमी से निपटने के लिए सरकारी तेल और गैस कंपनियां अब नए देशों से रसोई गैस खरीदने का आॅप्शन तलाश रही है। इसी वजह से इंडियन आॅयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गेल जैसी कंपनियां अफ्रीकी देश अंगोला की सरकारी कंपनी सोनानगोल से एलपीजी खरीदने पर बातचीत कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कंपनियां सोनानगोल के साथ लंबे समय का समझौता करने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, बातचीत अभी शुरूआती दौर में है और…
Read Moreपेट्रोल टैंक में आग लगी, फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज फंसे
ब्रह्मास्त्र तेल अवीव अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 32वां दिन हैं। लेबनान के ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने सोमवार को इजराइल के उत्तरी शहर हाइफा में आॅयल रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल से हमला किया। हमले के बाद रिफाइनरी परिसर में एक पेट्रोल टैंक में आग लग गई, जिससे इलाके में घना धुआं फैल गया। अभी तक यह साफ नहीं है कि आग मिसाइल हमले से लगी या इंटरसेप्ट किए गए मलबे के कारण। एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों की…
Read Moreमप्र-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे
भोपाल/जयपुर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ऐक्टिव होने के कारण 30 मार्च से 5 अप्रैल तक कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। राजस्थान के 6 जिलों में सोमवार शाम बारिश हुई, जिससे तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के 8 जिलों में ओले गिरे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर समेत चार…
Read Moreमायके से मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं
अमरावती। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी हिंदू महिला को माता-पिता से विरासत में संपत्ति मिली है और उसकी मौत बिना संतान, वसीयत किए बिना ही हो जाती है, तो उस संपत्ति पर पति-ससुराल का कानूनी हक नहीं होगा। ऐसी संपत्ति महिला के पिता के कानूनी वारिसों को जाएगी। जस्टिस तारलाडा राजशेखर राव ने कहा, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 15(2)(ए) साफ बताती है कि अगर महिला को पिता या मां से संपत्ति मिली हो और उसकी कोई संतान न हो, तो उसकी मौत के बाद वह…
Read Moreपेट्रोल पंप पर केरोसिन भी मिलेगा, केंद्र का फैसला
हर जिले में 2 पंपों पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली केंद्र सरकार ने रविवार को फैसला लिया है कि अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर भी केरोसिन मिल सकेगा। अब सरकारी तेल कंपनियां तय किए गए पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन रख और बांट सकेंगी। हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे, जहां यह सुविधा दी जाएगी। इन पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा। सरकार…
Read Moreसेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट
ब्रह्मास्त्र मुंबई शेयर बाजार में आज यानी 30 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक (1.30%) की गिरावट के साथ 72,550 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक (1.30%) की गिरावट है, ये 22,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज आॅटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। ल्ल जापान का निक्केई इंडेक्स 3.60% गिरकर 51,433 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ल्ल साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.60% गिरकर 5,296 पर कारोबार कर रहा है। ल्ल हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स…
Read Moreजैक से उठाई जा रही बिल्डिंग गिरी:अंदर सो रहे 3 लोगों की मलबे में दबकर मौत
बरनाला। बरनाला में एक मकान गिरने से 3 लोग उसके मलबे में दब गए। इससे तीनों लोगों की मौत हो गई। ये तीनों मकान में अंदर सोए हुए थे। इन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने इनकी मौत की पुष्टि की। मलबा हटाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की टीमें पहुंची थीं। उन्होंने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटवाया। अधिकारियों ने 3 शव बरामद होने के बाद भी कई घंटे तक जेसीबी चलवाई, ताकि यदि कोई और भी मलबे में दबा हो तो उसे…
Read Moreबजट सत्र का दूसरा फेज 12वां दिन, लोकसभा में नक्सल-मुक्त भारत पर चर्चा
नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरा चरण का सोमवार को 12वां दिन है। आज लोकसभा में देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों पर चर्चा होगी। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे चर्चा की शुरूआत करेंगे। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले कई बार कह चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है। सूत्रों के मुताबिक मौजूदा बजट सत्र को 2 अप्रैल से पहले ही स्थगित किया जा सकता है। सत्र को…
Read Moreकांग्रेस नेता की हत्या, बदमाशों ने कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा
लुधियाना। लुधियाना के माछीवाड़ा कस्बे के गांव तखरां में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या कर दी गई। वे रविवार शाम साढ़े 6 बजे बस स्टैंड पर अपने क्वार्टरों पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बदमाश आए। उन्होंने पीछे से सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए। जिससे उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। उनके दिमाग की नसें बाहर निकल आईं। मौके पर मांस और खून बिखर गया। इसके बाद आरोपी वहीं पर कुल्हाड़ी छोड़कर भाग गए। इसी दौरान उनका बेटा वहां…
Read More