भोपाल।भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क शॉप माता मंदिर के करीब स्थित नगर निगम के ऑफिस में छापा मारा। टीम की छापा मार कार्रवाई अभी जारी है।दरअसल, बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई के दौरान टीम को बड़े पैमाने पर सेंट्रल वर्कशॉप नगर निगम में वित्तीय अनीयमितताएं किए जाने के सबूत मिले थे। जिसके आधार पर रविवार को यह कार्रवाई की जा रही है।…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
मणिशंकर बोले-मोदी को नीच किस्म का आदमी कहा था:, वे झूठ बोलकर और गलत बातें फैलाकर प्रधानमंत्री बने
जयपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिए कई साल पहले “नीच” शब्द इस्तेमाल करने पर हुए विवाद को एक बार फिर उसी तरह का बयान दिया है। मणिशंकर अय्यर ने कहा- मोदी जी कहते हैं कि मैंने उन्हें ‘नीच’ कहा, लेकिन मैंने उन्हें ‘नीच’ नहीं कहा, बल्कि मैंने कहा था कि वे ‘नीच किस्म के आदमी’ हैं। मोदी जी कहते हैं कि मैंने उन्हें ‘नीच जात’ का कहा, लेकिन मैंने उनको कभी ‘नीच जात’ का नहीं बुलाया। मैंने कहा था कि उनका (मोदी का) चरित्र नीच है।…
Read Moreउरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर:बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी;
पुंछ/उरी।कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा यानी LoC के पास कुछ हलचल देखी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन चलाया।14-15 मार्च की रात बुछार इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आतंकी मारा गया। सेना ने आतंकी के पास से हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक AK राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं। ऑपरेशन फिलहाल जारी है।वहीं, शनिवार को…
Read MoreCM नीतीश की सुरक्षा में चूक: हेलीपैड में घुसा बैल, पुलिस वालों को दौड़ाया; बचने के लिए फायर ब्रिगेड पर चढ़े
बेगूसराय।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। समृद्धि यात्रा के तहत CM जिस हेलीपैड पर उतरने वाले थे वहां एक बैल घुस गया। बैल ने वहां मौजूद पुलिस वालों को दौड़ा दिया।बचने के लिए एक पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बाहर खदेड़ा। थोड़ी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बेगूसराय पहुंची। सभा को संबोधित कर करते हुए CM ने कहा, ‘हम लोगों की सरकार आपके लिए…
Read Moreमोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प:उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री बोलीं- मुझे ईंट मारी
कोलकाता।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ है। गिरीश पार्क एरिया में दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।पश्चिम बंगाल में उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान मुझ पर ईंट मारी गई। भाजपा गुंडा नहीं है, हत्यारी है। पंजा का यहीं पर घर भी है।उनके घर का वीडिया सामने आया है, जिसमें टीएमसी के कई घायल कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। पुलिस से घिरी पंजा सीढ़ियों…
Read Moreमिडिल-ईस्ट तनाव, ट्रैवल सेक्टर को रोज 5500 करोड़ का नुकसान
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले और मिडिल-ईस्ट में ईरान के हमलों के चलते टूरिस्म इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हो रहा है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल का अनुमान है कि ईरान संघर्ष के कारण दुनियाभर के टूर एंड ट्रैवल सेक्टर को रोजाना करीब 5,500 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। भारत से बाहर जाने वाले करीब आधे यात्री यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान जैसे देश जाते हैं। इनमें से भी करीब 40 फीसदी घूमने के लिए जाते हैं। अब भारतीय पर्यटक थाईलैंड, मलेशिया, जापान…
Read Moreपाकिस्तान में पुलिस गाड़ी पर आईईडी धमाके में सात पुलिसकर्मियों की मौत
ब्रह्मास्त्र लाहौर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में शुक्रवार को एक बम धमाके में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के शादि खेल बेट्टानी इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को सड़क किनारे लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से निशाना बनाया गया। धमाका इतना तेज था कि एसएचओ आजम, ड्राइवर शाह बह्रम और चार अन्य पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए। एक अन्य घायल पुलिसकर्मी इंसाफुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान…
Read Moreएक अप्रैल से मर्सिडीज बेंज की कारें होंगी महंगी, कीमतों में 2% तक होगी बढ़ोतरी
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देश में लग्जरी कारों के बाजार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जर्मनी की प्रमुख वाहन निमार्ता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि एक अप्रैल 2026 से भारत में बिकने वाली उसकी सभी कारों की कीमतों में लगभग दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह निर्णय विदेशी मुद्रा में लगातार उतार-चढ़ाव और उत्पादन से जुड़ी लागत में वृद्धि के कारण लिया गया है। कंपनी के…
Read Moreआयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला उजागर जबलपुर और ग्वालियर के दो अस्पताल सस्पेंड
जबलपुर। मध्य प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई है। प्रदेश के जबलपुर और ग्वालियर में स्थित दो निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत गंभीर अनियमितताओं और कथित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। जांच के बाद राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने दोनों अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से योजना से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई थर्ड पार्टी आॅडिट एजेंसी की जांच रिपोर्ट और पहले से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है। अधिकारियों…
Read Moreईरान युद्ध के बीच तेल महंगा होने से इंडिगो ने टिकटों पर लगाया ईंधन शुल्क
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर अब विमान यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 14 मार्च 2026 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर अतिरिक्त ईंधन शुल्क लगाएगी। कंपनी का कहना है कि वैश्विक स्तर पर विमान ईंधन की कीमतों में अचानक आई तेज बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। कंपनी का संचालन करने वाली ने बताया कि हाल के दिनों में पश्चिम…
Read More