लॉस एंजिलिस में विमान के इंजन में आग लगी

वॉशिंगटन। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक फ्लाइट के इंजन में टेक आॅफ के कुछ देर बाद ही आग लग गई। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एविएशन ए2जेड की रिपोर्ट के मुताबिक, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट डीएल446 लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट से अटलांटा जा रही थी। तभी इसके बाएं इंजन में आग लग गई, जिसके बाद विमान को लैंडिंग के लिए वापस लौटना पड़ा। यह विमान बोइंग 767-400 था। घटना 18 जुलाई की है, अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के इंजन से आग की…

Read More

इजरायल का गाजा में फिर कहर, राशन का इंतजार कर रहे, 73 फिलिस्तीनियों की गोलाबारी में मौत, 150 से ज्यादा घायल

ब्रह्मास्त्र गाजा गाजा पट्टी में रविवार को एक बार फिर मानवीय सहायता का इंतजार कर रहे लोगों पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें कम से कम 73 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली सेना की गोलाबारी में 150 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मंत्रालय ने बताया कि ये लोग गाजा पट्टी के विभिन्न स्थानों पर राहत सामग्री मिलने का इंतजार कर रहे थे, जब उन्हें निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे घातक हमला उत्तरी…

Read More

ब्रिटेन में 56 साल बाद बदलाव, अब 16 साल की उम्र से वोट दे सकेंगे

इंग्लैंड। ब्रिटेन में अब वोट डालने की न्यूनतम उम्र अब 18 से घटकर 16 साल हो गई है। सरकार ने ऐलान किया है कि अब 16 व 17 साल के युवा भी अगले आम चुनाव में वोटिंग कर सकते हैं। ब्रिटेन में मतदान की उम्र में आखिरी बार बदलाव 1969 में हुआ था, जब इसे 21 से घटाकर 18 साल किया गया था। इससे पहले 16-17 साल के युवा केवल स्कॉटलैंड व वेल्स में कुछ चुनावों में ही वोट डाल सकते थे लेकिन अब वे पूरे ब्रिटेन में स्थानीय, क्षेत्रीय…

Read More

भारतीय नर्स को यमन में माफी नहीं, मृतक का भाई बोला- बदला तो लेकर रहेंगे

सना। यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में फंसी भारत की नर्स निमिषा प्रिया को माफ करने से महदी परिवार ने इनकार कर दिया है। खबर है कि महदी के भाई अब्देल फत्तह महदी ने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि मैं अपने भाई की हत्या के मामले में कोई माफी या समझौता नहीं चाहता। महदी ने कहा कि न्याय की जीत होगी, भले ही सजा में देरी हो, लेकिन बदला लेकर रहेंगे। चाहे कोई भी कितना दबाव डाले या मिन्नतें करे, हम क्षमा नहीं करेंगे…

Read More

अमेरिका में एफबीआई ने 8 खालिस्तानी गैंगस्टर किए गिरफ्तार, पंजाब का गैंगस्टर पवित्र बटाला भी पकड़ाया

ब्रह्मास्त्र जालंधर अमेरिका में भारत से फरार खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुए एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने 11 जुलाई को कैलिफोर्निया के सैन जोक्विन काउंटी में बड़ी कार्रवाई की। स्टॉकटन, मंटेका और स्टानिस्लॉस काउंटी की स्वात टीमों और एफबीआई की स्पेशल यूनिट की मदद से हुए इस आॅपरेशन में 8 भारतीय मूल के खालिस्तान समर्थक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में खालिस्तान समर्थक दिलप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल, पवित्र सिंह उर्फ पवित्र बटाला, गुरताज सिंह, मनप्रीत रंधावा और सरबजीत सिंह शामिल हैं। इन…

Read More

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज के तख्तापलट की आशंका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सियासत में इन दिनों जबरदस्त हलचल है। चर्चाएं जोरों पर हैं कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को जल्द ही पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है और उनके स्थान पर शक्तिशाली सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर देश के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान में मौजूदा संसदीय प्रणाली को बदलकर राष्ट्रपति प्रणाली लागू किए जाने की भी तैयारी बताई जा रही है। सत्ता परिवर्तन का खेल पाक आर्मी के समर्थन से हो रहा है। पाक आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर पाकिस्तान…

Read More

मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान मिला, अबतक 26 इंटरनेशनल अवॉर्ड

ब्राजीलिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर आॅफ द नेशनल आॅर्डर आॅफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार पीएम मोदी को भारत-ब्राजील के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और ग्लोबल मंचों पर सहयोग बढ़ाने के लिए दिया गया। मई 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से पीएम मोदी को किसी विदेशी सरकार की तरफ से दिया गया यह 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

Read More

यमन में भारतीय नर्स को 16 जुलाई को फांसी होगी

सना। केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमनी नागरिक की हत्या के मामले में 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। पिछले साल यमन के राष्ट्रपति राशद अल-अलीमी ने उनकी मौत की सजा को मंजूरी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि भारत सरकार इस मामले पर नजर रखे हुए है और लोकल अधिकारियों और निमिषा के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। निमिषा 2017 से जेल में बंद हैं, उन पर यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की ड्रग का ओवरडोज देकर हत्या करने…

Read More

ट्रम्प यूक्रेन को नए हथियार भेजेंगे

रूस से जंग में उसे खुद को बचाना होगा, पिछले हफ्ते सप्लाई रोकी थी ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह यूक्रेन को और हथियार भेजेंगे। उन्होंने कहा, इनमें सेल्फ डिफेंस वाले हथियार ज्यादा होंगे, ताकि रूस के खिलाफ जंग में वह खुद का बचाव कर सके। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘हम कुछ नए हथियार भेजने जा रहे हैं। हमें ऐसा करना ही होगा। उन्हें खुद की रक्षा करने में सक्षम होना होगा। अब उन पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।’ व्हाइट…

Read More

ब्रासीलिया में मोदी का शिव तांडव स्त्रोत, क्लासिकल डांस से स्वागत

राष्ट्रपति सिल्वा से ट्रेड और डिफेंस पर बात करेंगे कल नामीबिया पहुंचेंगे ब्रह्मास्त्र ब्रासीलिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद मंगलवार को रियो डी जनेरियो से ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत शिव तांडव स्तोत्र और भारतीय शास्त्रीय नृत्य से किया गया। पीएम मोदी आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के साथ ट्रेड, डिफेंस, एनर्जी, स्पेस, टेक्नोलॉजी, खेती और हेल्थ समेत कई मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। भारतीय पीएम 2 जुलाई से 10 जुलाई तक 5 देशों की यात्रा पर हैं। अब…

Read More