जंग रोकने पर बन सकती है सहमति:पाकिस्तान ने ईरान-अमेरिका को सीजफायर प्लान सौंपा,

तेल अवीव/तेहरान/।ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग को रोकने के लिए आज सहमति बन सकती है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने दोनों देशों को सीजफायर का प्रस्ताव सौंपा है।पाकिस्तान ने इस डील को अस्थायी तौर पर ‘इस्लामाबाद अकॉर्ड’ नाम दिया है, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले चरण में तत्काल सीजफायर लागू होगा, जबकि दूसरे चरण के तहत 15 से 20 दिनों के भीतर अंतिम समझौते को फाइनल किया जाएगा।पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिकी और ईरानी नेताओं के साथ पूरी…

Read More

खालिस्तानियों ने 100-100 डॉलर देकर जुटाई भीड़:मंदिर के बाहर हिंदू-भारत विरोधी नारे लगाए

जालंधर।कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानियों ने त्रिवेणी मंदिर के बाहर भारत के खिलाफ नारे लगाए। खालिस्तानियों के जुटने से शहर में 2 घंटे तक तनावपूर्ण माहौल रहा। हिंसक घटना को रोकने के लिए कनाडा पुलिस का भारी बल तैनात रहा।खालिस्तानियों ने नारे लगाते हुए हरियाणा-दिल्ली और बीकानेर पर अपना हक बताया। वहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन के लिए ये खालिस्तान समर्थक भाड़े पर लाए गए थे।एक्स पर एक यूजर दर्शन महाराजा ने लिखा कि खालिस्तानी आतंकियों ने लोगों को जुटाने के लिए 100-100…

Read More

ईरान और अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत

ब्रह्मास्त्र तेल अवीव ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर बड़े हमले किए जा सकते हैं, जिसकी तैयारी अमेरिका और इजराइल ने कर ली है। एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते के पहले चरण में 45 दिन का सीजफायर लागू किया जाएगा, जिसके दौरान स्थायी शांति समझौते पर बातचीत होगी। इस बातचीत में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। मध्यस्थों का कहना है कि अगले 48 घंटे…

Read More

ईंधन संकट से निपटने के लिए नेपाल में 2 दिन की छुट्टी, काम के घंटे भी बदले

नई दिल्ली। ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए ईंधन संकट के बीच नेपाल सरकार ने सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन की छुट्टी लागू की है। सरकार के मुताबिक, अब शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इससे पहले केवल शनिवार को छुट्टी होती थी। छुट्टियों के साथ काम के घंटे भी बदल दिए गए हैं। अब सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जबकि पहले यह समय 10 बजे से 5 बजे तक था। सरकार की प्रवक्ता सस्मिता पोखरेल ने बताया कि पेट्रोलियम…

Read More

ईरान के पहाड़ों में छिपा था अमेरिकी पायलट:36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- सबसे साहसिक रेस्क्यू

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका के एक F-15 फाइटर जेट को ईरान के ऊपर मार गिराए जाने के 36 घंटे बाद उसके दोनों पायलट को अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने बचा लिया है।शनिवार को स्पेशल कमांडो यूनिट ने दर्जनों लड़ाकू विमानों के साथ ईरान में ऑपरेशन चलाया। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरानी फोर्स को उस इलाके तक पहुंचने से रोकने के लिए हमले भी किए।इस दौरान भारी गोलीबारी हुई, लेकिन अंत में अमेरिकी टीम पायलट को सुरक्षित निकालने में सफल रही और सभी सैनिक ईरान से बाहर आ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे…

Read More

ब्राजील में रेस्टोरेंट से टकराया विमान, हादसे में दंपति समेत 4 लोगों की मौत

साओ पाउलो।ब्राजील में एक छोटा विमान रेस्टोरेंट पर गिर गया जिससे हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में हुआ।हादसा तब हुआ जब एक पाइपर मालिबू विमान साओ पाउलो से उड़ान भरकर कापाओ दा कनोआ एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। लैंडिंग से ठीक पहले विमान एक खंभे से टकरा गया और फिर एक रेस्टोरेंट में जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में पायलट और तीन यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक दंपत्ति भी शामिल था।राहत की बात…

Read More

पाकिस्तान की धमकी-अगला संघर्ष सीमा तक नहीं रहेगा:रक्षा मंत्री बोले- हम कोलकाता तक पहुंचेंगे और उनको घर में घुसकर मारेंगे

इस्लामाबाद।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (छिपकर हमला) करता है, तो इस बार संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है।ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत अपने लोगों या हिरासत में बंद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल करके झूठा ड्रामा रचने की योजना बना रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भारत को और ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। आसिफ…

Read More

ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज खोलो:बोले-, नहीं माने तो तबाह कर देंगे

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान नहीं माना तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि समय खत्म हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले उन्होंने ईरान को 10 दिन की मोहलत दी थी, लेकिन अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। ट्रम्प अब तक होर्मुज खोलने के लिए ईरान को तीन बार अल्टीमेटम दे चुके हैं। उन्होंने कहा…

Read More

जंग का असर- पाकिस्तानी मंत्रियों को 6 महीने सैलरी नहीं: पेट्रोलकीमत 378 रुपए प्रति लीटर किया

कराची।पाकिस्तान में इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग का असर दिख रहा है। वहां अगले 6 महीने तक मंत्रियों का वेतन रोक दिया गया है। दो दिन पहले पेट्रोल 137 रुपए और डीजल 184 रुपए महंगा किया गया था। हालांकि, देशभर में विरोध हुआ तो शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल 80 रुपए सस्ता कर दिया।अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। डीजल बढ़ी हुई कीमत 520.35 रुपए प्रति लीटर पर ही मिलेगा।पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद 2 अप्रैल को कराची के पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की…

Read More

ईरान ने 2 अमेरिकी जेट्स गिराए:2 रेस्क्यू हेलिकॉप्टर पर अटैक, 1 पायलट बचाया, दूसरे की तलाश जारी

तेल अवीव/तेहरान।ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के दो लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया है। इनमें एक F-35 फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गिरने वाला पहला फाइटर जेट F-35 नहीं बल्कि F-15E है।वही दूसरा A-10 एयरक्राफ्ट किसी तरह कुवैत के हवाई क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां पायलट ने इजेक्ट कर लिया। पायलट सुरक्षित है, लेकिन विमान कुवैत में क्रैश हो गया। दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे थे, उन पर भी ईरान ने…

Read More