ऑटो में बैठाकरव्यापारी से 1.70 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बड़नगर से खरीदारी करने आए एक स्टोर्स कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हो गई। बदमाश ऑटो में बैठाकर उसे सुनसान इलाके में ले गए और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 1 लाख 70 हजार रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक फरियादी गणेश सिंह सोलंकी रविवार शाम बड़नगर से ट्रेन के जरिए इंदौर पहुंचे थे। वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर उतरे और सियागंज जाने…

Read More

जींस पहनने पर सास ने डांटा, बहू ने लगाई फांसी

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर जिले में सोमवार दोपहर सास ने जींस पहनने पर डांटा तो बहू ने सुसाइड कर लिया। कमरे के अंदर फंदे से लटकी लाश मिली है। मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना, दहेज के ताने और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गौरी (22) पत्नी राहुल के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर घर में मौजूद उनकी छोटी बेटी रो रही थी। इस दौरान पति राहुल ने पत्नी गौरी को आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं…

Read More

इंदौर के नवलखा से बसें नहीं हटी तो होगा आंदोलन, एमआईसी मेंबर का अल्टीमेटम, कहा- सड़क पर उतरेंगे

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के नवलखा इलाके में बसों में सोमवार को आग लग गई। इस घटना के बाद अब नगर निगम के एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने 12 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। उनका कहना है कि यदि बसों को यहां से नहीं हटाया गया, तो वे रहवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। आग लगने की घटना के बाद बसों को हटवाने की मांग को लेकर वे धरने पर भी बैठ गए थे। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक वे धरने पर बैठे रहे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन…

Read More

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं

ब्रह्मास्त्र उज्जैन साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया नंदी हाल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान वे मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा। आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के…

Read More

देसाई नगर में वृद्धा के पेट में घुसा सरिया – महापौर अस्पताल लेकर पहुंचे, हालत चिंताजनक

उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण के दौरान बनाई जा रही नाली में गिरने से वृद्धा के साथ सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नाली निर्माण के लिए लगाया गया सरिया वृद्धा का पेट फाड़ कर आर पार हो गया। लोगों ने सरिया काटकर वृद्धा को निकाला। महापौर अस्पताल लेकर पहुंचे। वृद्धा की हालत चिंताजनक बनी हुई है।देसाई नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के साथ ही नाली का निर्माण किया जा रहा है इस दौरान मक्सी रोड की रहने वाली प्रेमलता हरिया निर्माणाधीन नाली के पास से गुजरने का प्रयास कर रही थी इस दौरान संतुलन…

Read More

हिस्ट्रीशीटर ने चौकीदार पर तानी बंदूक:रिपोर्ट कराने 3 दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहा पीड़ित

इंदौर।इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है। देपालपुर क्षेत्र के पास ग्राम धन्नड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विष्णु दुबे उर्फ बमबम पर जमीन की चौकीदारी कर रहे युवक को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।पीड़ित युवराज डाबी निवासी ग्राम मोथला ने बताया कि वह पिछले चार-पांच महीनों से ग्राम धन्नड़ स्थित एक जमीन की चौकीदारी कर रहा है। उसके अनुसार इंदौर का बदमाश विष्णु दुबे उर्फ बमबम…

Read More

जींस पहनने पर सास ने डांटा:कमरे में जाकर बहू ने लगाई फांसी:दहेज प्रताड़ना के आरोप

इंदौर। द्वारकापुरी में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार दोपहर परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। मायके पक्ष के लोगों ने पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, मृतका गौरी (22) पत्नी राहुल, निवासी सूर्यदेव नगर की रहने वाली थी। पति ने दोपहर में बेटी के रोने पर पत्नी गौरी को आवाज लगाई, लेकिन जब पत्नी ने जवाब नहीं दिया तो पति राहुल ने कमरे में जाकर देखा। वहां गौरी फंदे पर…

Read More

नाबालिग से अश्लील हरकत:हिंदूवादी संगठन ने आरोपी को पुलिस को सौंपा, पॉक्सो में मामला दर्ज

उज्जैन।उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में एक अधेड़ ने नाबालिग (12 वर्षीय लड़की) के साथ छेड़छाड़ की। घटना का पता चलते ही हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामला रविवार का है। आरोपी नासिर खान के घर के पास में रहने वाले नाबालिग बर्तन रखने आरोपी के घर आई थी। उस समय नासिर घर में अकेला था। बच्ची से…

Read More

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, किसान नेता को जिलाबदर करने के खिलाफ प्रदर्शन

उज्जैन।किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक महेश परमार और पुलिस अधिकारियों के बीच भी जमकर बहस हुई।कांग्रेस विधायक महेश परमार, नेता मुकेश भाटी और बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने उज्जैन पहुंच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बड़नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे रोक दिया।कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर मौके पर जमकर हंगामा हुआ।…

Read More

वेल्डिंग के दौरान5 बसों में आग लगी, 4 धमाके हुए मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

इंदौर। नवलखा इलाके में खड़ी 5 बसों में आग लग गई। इसकी लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। सूचना मिलते ही दो दमकल मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के दौरान 4 धमाके भी सुनाई दिए। ये गैस सिलेंडर फटने के जैसे थे। फिलहाल, इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना नवलखा इलाके में तीन इमली के पास सोमवार सुबह की है। यहां बसें पार्क की जाती हैं।पार्किंग में 20 से…

Read More