उज्जैन। ग्राम झलारिया में गुरूवार शाम बड़ा हादसा हो गया। 3 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। घटनाक्रम सामने आते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। मासूम को बाहर निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। आधी रात पास खुदाई के चलते जमीन में चट्टान आने से परेशानी बढ़ गई, आज सुबह मासूम के जीवित होने की संभावना भी लगभग समाप्त हो चुकी थी। बड़नगर तहसील के ग्राम झलारिया से देर शाम 7.30 से 8 बजे के लगभग खबर आई कि खेलते समय पलदूना…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
रुबीना बोलीं- कांग्रेस भाड़ में जाए, एआईएमआईएम का न्योता आया
विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ूंगी, कांग्रेस-बीजेपी को हरा सकती हूं ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद धर्म बनाम राष्ट्रवाद के साथ ही अब राजनीतिक रूप ले चुका है। बीजेपी-कांग्रेस के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) भी इस मुद्दे को लेकर मैदान में कूद गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि रुबीना खान हमारे संपर्क में हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं से…
Read Moreअस्पतालों में मरीजों को दी जा रही हैं अमानक दवाएं ….!
जांच रिपोर्ट जब तक आती है, तब तक मरीजों में दवाएं बंट जाती हैं उज्जैन। उज्जैन जिले सहित पूरे प्रदेश में जहां एक तरफ सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में मरीजों को अमानक दवाएं दी जा रही हैं। आलम यह है कि सरकारी अस्पतालों में पहुंचने वाली दवाओं की जांच रिपोर्ट जब तक आती है, तब तक मरीजों में दवाएं बंट जाती हैं। कई बार स्थिति यह सामने आई है कि कोई दवा अमानक निकली है, उससे पहले मरीज उसका सेवन कर चुके…
Read Moreलॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फायरिंगऔर फिरौती मामले में 2 गिरफ्तार:
उज्जैन।खरगोन में व्यापारी दिलीप राठौड़ पर फायरिंग और 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने उज्जैन से बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिदपुर और घट्टिया क्षेत्र से आरोपियों को पकड़कर मामले में अब तक कुल 12 गिरफ्तारियां की हैं।खरगोन पुलिस ने महिदपुर रोड स्थित गायत्री नगर निवासी विष्णु मालवीय और घट्टिया क्षेत्र के बिछड़ौद निवासी संदीप प्रजापति को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फरार आरोपी को पनाह देने और शूटर से मिलवाने में भूमिका निभाने का आरोप है।3 अप्रैल को पकड़े…
Read Moreवेदविद्या प्रतिष्ठान सचिव की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का नोटिस:, जवाब के लिए 6 सप्ताह का समय
उज्जैन।महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में छड़ी से छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रतिष्ठान के सचिव विरूपाक्ष जड्डीपाल की नियुक्ति को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर बेंच ने अहम आदेश जारी करते हुए महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सचिव विरूपाक्ष जड्डीपाल सहित अन्य के खिलाफ नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब मांगा है।उच्च न्यायालय ने वेद शिक्षक स्वप्निल पाठक द्वारा दायर रिट याचिका में सचिव जड्डीपाल की नियुक्ति…
Read MoreATM फ्रॉड में 7 साल बाद एफआईआर दर्ज:झारखंड में एटीएम क्लोनिंग से 2.73 लाख ठगे
इंदौर।राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में 7 साल बाद एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित ठेकेदार मुकेश नायक इस मामले में लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन आधा दर्जन टीआई बदलने के बाद भी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, कुंदन नगर निवासी मुकेश नायक (37) को जून 2019 में बैंक से किस्त बाउंस होने की जानकारी मिली, जबकि उसके खाते में पर्याप्त राशि थी। बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि 7-8 मई 2019 को जमशेदपुर (झारखंड) में किसी अज्ञात व्यक्ति…
Read Moreजूनी इंदौर में बीजेपी नेता पर FIR:महिला से , घर में घुसकर धमकाने और मारपीट का आरोप
इंदौर।जूनी इंदौर क्षेत्र में पड़ोसी महिला से विवाद और दबंगई के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला अवैध कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट और धमकी तक पहुंच गया।पुलिस ने बीके सिंधी कॉलोनी निवासी देवी ठारवानी की शिकायत पर 27 मार्च की घटना में आरोपी सचिन जेसवानी और नरेंद्र सोनी के खिलाफ घर में घुसने, जबरन वीडियो बनाने और मारपीट करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।पीड़िता के मुताबिक, वह पापड़ बनाने का काम…
Read More72 घंटे बाद गिरफ्त में आया हत्या का आरोपी झाडियों में चाकू फेंक महाराष्ट्र भाग निकला था बदमाश
उज्जैन। ढांचा भवन उद्योगपुरी में युवक की सीने पर चाकू मारकर हत्या करने वाले बदमाश को बुधवार सुबह 72 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने के बाद बदमाश महाराष्ट्र भाग निकला था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उद्योगपुरी क्षेत्र की झाड़ियों से चाकू बरामद किया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र की उद्योगपुरी में 5 अप्रैल की शाम केवल उर्फ केके पिता राजेन्द्र श्रीवास्तव 35 साल निवासी ढांचाभवन की बदमाश शेखर उर्फ टंटा पिता नाथुसिंह वर्मा निवासी रतन एवेन्यू ने सीने पर चाकू मार हत्या कर दी थी।…
Read Moreखुसूर-फुसूर बदइंतजामी में बदमिजाजी…
खुसूर-फुसूर बदइंतजामी में बदमिजाजी… बुधवार को अपरांह् में बदइंतजामी में बदमिजाजी की स्थिति देखी गई है। इंतजाम की जिम्मेदारी वर्दी एवं प्रशासन की थी और उसी में कमी थी। इसके बाद भी वर्दी के धरातल पर जिम्मेदार अपनी खीज आम वाहन चालकों से बदमिजाजी करते देखे गए। अपरांह् के समय में जिले के गुरूजनों की रैली थी। यह रैली कंट्रोल रूम से होती हुई प्रदेश के मुखिया जी के निवास की और जा रही थी। इसके चलते सडक की एक लेन पैक हो गई। दशहरा मैदान से कंट्रोल रूम आने…
Read Moreश्री महाकालेश्वर मंदिर में ग्रीष्मकाल से बचाव के लिए ठंडक की बयार की व्यवस्थाभगवान को शीतलता के लिए गलंतिका,भक्तों के लिए रेड कारपेट-ठंडक के लिए 50 जम्बो कुलर दान में मिले,गला तर करने के लिए भी शुद्ध पेयजल
उज्जैन।भगवान से भक्त और भक्त से भगवान की उक्ति को श्री महाकालेश्वर मंदिर में चरितार्थ किया जा रहा है। वैशाख एवं ज्येष्ठ माह में भगवान को शीतलता के लिए पवित्र नदियों के जल की गलंतिका बांधी गई है। भक्तों के लिए रेड कारपेट से लेकर कुलर एवं शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है। ग्रीष्म काल से बचाव के लिए में व्यवस्था में ठंडक की बयार दी जा रही है। भगवान एवं भक्त दोनों इस शीतलता में हैं।हलाहल कंठ में धरने वाले भगवान श्री महाकालेश्वर के लिए परंपरानुसार शीतलता…
Read More