पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार तस्कर, 13 देसी पिस्टल और 45 कारतूस जब्त

*बुरहानपुर।, बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़वानी जिले के ओझर नागलवाड़ी से हथियार खरीदने आया था।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने साईंबाबा स्कूल के पीछे दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। *13 पिस्टल, 45 कारतूस और बाइक जब्त-पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शक्ति सिंह पिता बादल सिंह पटवा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके…

Read More

फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान:प्रकरण पंजीबद्ध

टांडा (धार)-– 19 जून को कथित झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से हुई 7 वर्षीय मासूम माधव की मौत के मामले में अब मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कलेक्टर धार को पत्र लिखा। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच समिति में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नरेंद्र पवैया एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश मारू शामिल हैं। मंगलवार को दोनों अधिकारी जांच के लिए टांडा पहुंचे। उनके साथ जिला महामारी विशेषज्ञ लक्ष्मी…

Read More

नगर पालिका ने गंदगी फैलाने प्रतिबंध प्लास्टिक उपयोग पर दुकानों के बनाए चालान

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य अधिकारी  दिनेश टांक के नेतृत्व में गंदगी फैलाने वाले एवं पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई निरंतर जारी है। शनिवार को नगर पालिका की टीम ने आठ दुकानदारों के चालान बनाकर ₹2400 जुर्माना वसूला व अमानक पॉलिथीन भी जप्त की।  नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक  भारत सिंह भारद्वाज एवं  गोपाल नरवाले ने अपनी टीम के साथ विजय टॉकीज चौराहा से  कमल चौक व कमल चौक से गायत्री मंदिर तक अभियान…

Read More

यात्री बस में 6 बैैगों में भरा कुल 65 किलोग्राम डोडाचूरा सहित सफर कर रहे 07 आरोपी गिरफ्तार

नीमच।– प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक   द्वारा मादक पदार्थ तस्करो एवं नशे के विरुद्ध  चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक जिला नीमच  राजेश व्यास के निर्देशन,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु जावद  हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोजसिंह जादौन के नेतृत्व में प्रभारी चौकी नयागॉव राजेन्द्रसिंह सिसौदिया की टीम  द्वारा कुल 65 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 07 आरोपीयों को पकडने में सफलता प्राप्त की है।   दिनांक 01.08.2026 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध…

Read More

पत्थर मारकर नाक तोड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच। श्रीमती अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में पत्थर मारकर फरियादी की नाक तोड़ने वाले आरोपी प्रकाश पिता बालमुकुंद राठौर, उम्र-40 वर्ष, निवासी-ग्राम गिरदौड़ा, जिला नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री राजेन्द्र प्रभुदयाल नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 7 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 14.07.2019 को सुबह के लगभग 11 बजे…

Read More

सिटी पुलिस ने  दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका:कियापरिजनो के सुपुर्द

 नीमच – जिला पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल  नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिक बालक / बालिकाओ को दस्तयाब कर परिजन को सुपुर्द करने के अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सगरिया के नेतृत्व मे नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा दो प्रकरणों में एक अपहृत बालिका व एक अपहृत बालक को दस्तयाब कर अपने- अपने परिजनो के सुपुर्द किया । *घटना का  विवरण*-            दिनांक 31.07.2026…

Read More

पहली बारिश में उखड़ा पेचवर्क सड़क पर फैला मलबा, बन रहा दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण

खरगोन।  शहर के मुख्य मार्गों पर नगर पालिका ने बारिश से पहले  दम तोड़ रही सड़कों पर पेचवर्क कर जान फूंकने का प्रयास किया था, लेकिन यह प्रयास पहली ही बारिश में धुल गया। सड़कें फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर पालिका ने बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत कर आवागमन सुगम करने का प्रयास किया था, लेकिन पेचवर्क में निभाई गई औपचारिकता की पोल बारिश ने खोल दी है।  सनावद रोड और डायवर्सन रोड पर स्थिति अधिक…

Read More

अवैध हथियार बेचने के मामले में फरार इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी  पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा  अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।                                                                 थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगड़े…

Read More

खेत पर करंट लगने से एक व्यक्ति की दुखद मौत: मर्ग कायम

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के रावण रुंडी रोड स्थित एक खेत पर शनिवार को करंट लगने से 48 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विकास उर्फ सोनू शर्मा (48) पिता राजेंद्र शर्मा, निवासी स्कीम नंबर-9, नीमच, अपने खेत पर लगी विद्युत मोटर चालू करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला…

Read More

जाट चौकी पुलिस ने 2.225 किलो अफीम जब्त कर तस्कर को किया गिरफ्तार

 नीमच।जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 225 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा बिना नंबर की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 12 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी हर्ष राठौर के निर्देशन में मादक पदार्थों…

Read More