लोगों को अधिकारियों की बातों पर नहीं आ रहा इकरार पेट्रोल पंपों पर कतार दुसरे दिन भी बरकरार -शहर के साथ ही अंचल के पेट्रोल पंपों पर भी लगी लंबी कतारें

उज्जैन। मंगलवार देर शाम से वाहनों के “ टैंक फुल ” की होड़ बुधवार को भी पेट्रोल पंपों के खुलने के साथ देखी गई। अधिकारियों की बातों पर लोगों को इकरार नहीं आ रहा है। पेट्रोल पंपों पर ऐसे भीड उमड रही है जैसे फ्री में पेट्रोल-डीजल मिल रहा हो। अफवाहों ने ऐसा तड़का लगाया कि शहरों से यह आग रातों-रात अंचल के पंपों तक पहुंच गई और वहां भी वाहनों का हुजूम खडा हो गया है।मंगलवार देर शाम से पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह ने बगैर आधार…

Read More

लोगों ने उपयोग से अधिक पेट्रोल –डीजल भरवाया वाहनों में एक अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लगी बेहिसाब भीड -जिसे देखो फूल टेंक पेट्रोल –डीजल की मांग करते दिखा

उज्जैन। शहरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को आकस्मिक रूप से पेट्रोल एवं डीजल की मांग बेहिसाब बढ गई। वाहन चालक अपने कामों को छोडकर पेट्रोल पंपों पर ऐसे पहुंचे जैसे आगे मिलेगा ही नहीं। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लग गई। यहां तक की संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को व्यवस्था के लिए लगना पडा। कुछ क्षेत्रों में पुलिस ने अफवाह पर ध्यान न देने की उद्घोषणा भी की है। जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा ने साफ कहा हमारे पास भरपूर पेट्रोल –डीजल उपलब्ध है। अफवाहों पर ध्यान न…

Read More

खुसूर-फुसूर नजूल पर खेल…! शहर की संस्था में इन दिनों बाले –बाले एक जमीन को ढूंढा जा रहा है।

खुसूर-फुसूर नजूल पर खेल…! शहर की संस्था में इन दिनों बाले –बाले एक जमीन को ढूंढा जा रहा है। मामला नामांतरण से उपजा बताया जा रहा है। खिलचीपुर से गयाकोठा जाने वाले मार्ग के आवासों में से कुछ का यह मामला है। यहां के मकानों के क्रय –विक्रय के बाद संबंधित विभाग ने फीस लेकर पंजीयन कर दिया। इसके बाद खरीदने वाला नामांतरण के लिए पहुंचा तो मामला पेचिदा हो गया। जमीन कहां से आई ढूंढना शुरू हुआ लेकिन महीनों बाद भी यह सामने नहीं आ रहा है कि जमीन…

Read More

सोने की ईंट का झांसा देकर 5 लाख ठगे:झाबुआ में आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पूरी रकम

उज्जैन।उ माधवनगर थाना क्षेत्र में सस्ते दाम पर सोने की ईंट देने का लालच देकर ₹5 लाख की ठगी करने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है।जांच में नकली निकली ईंट-पुलिस के अनुसार, फरियादिया ने 24 मार्च 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि झाबुआ निवासी कालू भाबोर और उसकी पत्नी साबर बाई से उसकी पहचान एक होटल पर हुई थी। दंपत्ति ने विश्वास में लेकर उसे ₹5 लाख में…

Read More

महाकाल मंदिर सुरक्षा CISF संभाले:राज्यसभा में बोले-सिंहस्थ में 15-16 करोड़ श्रद्धालु आएंगे, सिक्योरिटी ऑडिट हो

भोपाल।प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन और भस्म आरती के लिए उमड़ने वाली लाखों की भीड़ और आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए राज्यसभा सांसद बालयोगी डॉ. उमेशनाथ महाराज ने सदन में सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, वहां अब केंद्रीय स्तर की सुरक्षा और आधुनिक तकनीक की सख्त आवश्यकता है।धरोहरों का पुनरुद्धार और सुरक्षा की चुनौती-सांसद डॉ. उमेशनाथ महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की…

Read More

पेट्रोल-डीजल की कमी का भ्रम:प्रशासन का दावा: पर्याप्त स्टॉक, कुछ पंप बंद होने से बढ़ी परेशानी

उज्जैन।उज्जैन में मंगलवार शाम कुछ पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देशभर में ईंधन की उपलब्धता को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह स्थिति सामने आई, जिससे स्थानीय स्तर पर भ्रम और चिंता बढ़ गई।देश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर इन दिनों व्यापक चर्चाएं चल रही हैं। कई स्थानों पर लोग एहतियात के तौर पर अधिक मात्रा में ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे स्थानीय आपूर्ति पर दबाव बन रहा है। इसी पृष्ठभूमि में उज्जैन में भी कुछ पंपों के बंद होने से…

Read More

दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:निपानिया मोड़ पर हादसा, पत्नी घायल; CCTV फुटेज आया सामने

उज्जैन।उज्जैन-आगर नेशनल हाईवे पर निपानिया मोड़ के पास सोमवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।गलत दिशा से आई तेज बाइक ने मारी टक्कर-घटना रात करीब 8 बजे घट्टिया क्षेत्र के पास हुई। सामने से गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार बाइक ने कपिल कुशवाह (35) की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।निपानिया गांव निवासी कपिल पत्नी रीना के साथ उज्जैन से खरीदारी और रिश्तेदार…

Read More

मंगेतर से मिलकर उज्जैन लौट रहे होटलकर्मी की मौत -राजगढ़ का रहने वाला था, हार्ट अटैक की संभावना

उज्जैन। तीन दिनों की छुट्टी लेकर मंगेतर से मिलने इंदौर गया होटलकर्मी मंगलवार को वापस उज्जैन लौट रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन आने पर उसे नानाखेड़ा निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। राजगढ़ का रहने वाला अभिषेक पिता योगेन्द्रसिंह सोलंकी 26 साल पिछले 2 सालों से इंदौररोड स्थित होटल मलय में मैनेजमेंट का काम संभाल रहा था। अभिषेक की सगाई हो चुकी थी। उसकी मंगेतर इंदौर पुलिस विभाग में पदस्थ है। जिससे मिलने के लिये होटल से 3 दिनों की छुट्टी लेकर…

Read More

दंगल में विवाद के बाद यूट्युबर को मारे चाकू -खंडवा से आया था बड़नगर, जांच में लगी पुलिस

उज्जैन। भगवती माता मंदिर बड़नगर के मेले में सोमवार देर शाम दंगल का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेशभर के पहलवान आये थे। रात में दंगल खत्म होने के बाद जीते पहलवान के यूट्युबर साथी को हारे पहलवान के साथियों ने विवाद कर चाकू मार दिये। बताया जा रहा है कि बड़नगर में आयोजित दंगल के दौरान खंडवा से पहलवान राजेश प्रजापति आया था। उसके साथ खंडवा का रहने वाला यूट्युबर अल्ताफ पिता मजीद 36 साल भी खंडवा से आया हुआ था। राजेश का मुकाबला महू के पहलवान ललित कौशल…

Read More

ऋणमुक्तेश्वर ब्रिज पर मिली कार, पत्नी ने दर्ज कराई गुशुदगी लापता ड्रायवर की तलाश में 2 दिनों से क्षिप्रा में सर्चिंग

उज्जैन। ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के पास क्षिप्रा नदी के ब्रिज पर मिली कार के बाद ड्रायवर के क्षिप्रा में कूदने की आशंका को देखते हुए 2 दिनों से एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग अभियान चला रही है। मंगलवार शाम तक ड्रायवर का कुछ पता नहीं चल पाया था। तिलकेश्वर कालोनी में रहने वाले ऋषभ सोलंकी ने सोमवार तड़के जीवाजीगंज थाना पुलिस को बताया कि उनकी कार पर मोहननगर में रहने वाला अनिल सोलंकी ड्रायवरी करता है। रविवार को उसे कहा था कि परिवार को बाहर जाना है। कार घर आकर छोड़ जाना।…

Read More