-14 करोड़ लागत से होगा कार्य, 136 भवन होंगे प्रभावित :गुदरी से हरसिद्धि पाल तक 15 मीटर चौड़ी होगी सड़क

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों के विकास एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुदरी चौराहा से पानदरिबा होते हुए हरसिद्धि पाल तक लगभग 570 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किए जाने की तैयारी नगर निगम द्वारा शुरू कर दी गई है। प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं विकास कार्य पर राज्य शासन से प्रदत्त लगभग 14 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी। यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण एवं व्यस्त…

Read More

सभामंडपम में बिगड़ी पुजारी आशीष गुरू की तबीयत

उज्जैन। बाबा महाकाल की शाही सवारी नगर भ्रमण करने के बाद देर शाम महाकाल मंदिर पहुंची थी, जहां बाबा का पूजन करते वक्त पुजारी आशीष गुरू की तबीयत बिगड़ गई। उन्हे तत्काल मंदिर परिसर के ग्रीन रूम ले जाया गया। बताया जा रहा है कि रात 9.30 बजे बाबा की पालकी मंदिर पहुंची थी, जहां बाबा का पूजन किया जा रहा था। पूजन में पुजारी आशीष गुरू शामिल थे जिनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और गिर पड़े। उन्हे मंदिर परिसर के ग्रीन रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम…

Read More

सप्लायर को भेजा जेल, नहीं मिला गांजा तस्कर

उज्जैन। कार सवारों के बाद मिले 53 किलो गांजे के मामले में सप्लायर को गिरफ्तार करने के बाद तस्कर की तलाश में पुलिस की टीम ओडिशा पहुंची थी, लेकिन तस्कर का सुराग नहीं मिल पाया। सोमवार को सप्लायर की रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे जेल भेजा गया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने 22 अगस्त को कानीपुरा मार्ग से बिना नम्बर की कार में सवार आदर्श नायक, साहिल हेला और तेजस वर्मा को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 53 किलो 327 ग्राम गांजा मिला था। पूछताछ में तीनों ने…

Read More

भाद्रपद माह की दूसरी व प्रमुख राजसी सवारी निकली परंपरागत करीब 5 किमी मार्ग पर श्री महाकाल की सवारी में छ: स्वरूपों में दर्शन, 15 ड्रोन से 5 क्विंटल पुष्प वर्षा -स्थानीय 5 बैंड  ने भक्ति की स्वर लहरियां बिखेरकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया,

उज्जैन । श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में राजसी सवारी 6स्वरूपों के साथ सोमवार को निकाली गई। इस दौरान सवारी पर 15 ड्रोन से 5 क्विंटल से अधिक पुष्पों की वर्षा की गई। ईशा फाउंडेशन एवं नादयोग द्वारा भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शहर के 5 बैंडों एवं  ने सवारी मार्ग पर भक्तिमय स्वर लहरियां बिखेरकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। सवारी में 73 भजन कीर्तन मंडली ने भागीदारी की।कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रौशनकुमार सिंह के अनुसार सिंहस्थ महाकुंभ की थीम पर आधारित…

Read More

श्रावण – भादौ मास की छठी एवं राजसी प्रमुख सवारी में मंदिर से लेकर मार्ग पर शिवत्व का भक्तिभाव फैला बैंड की स्वर लहरियों में रमे भक्त, 6स्वरूपों के दर्शन कर हुए निहाल,उठे हाथ बोले जय श्री महाकाल -सिंहस्थ कुंभ की थीम को मंदिर समिति ने किया सार्थक,भजन कीर्तन मंडलियों के दलों ने भी किया आकर्षित

  उज्जैन। सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रमुख राजसी सवारी में संगम- ईशा फाउंडेशन एवं नादयोग द्वारा भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मंदिर के प्रांगण में ही आध्यात्मिक समा बांध दिया था। सवारी के बाहर आने से पूर्व शहर के प्रमुख5 बैंड ने अपनी स्वर लहरियों से पूरे मार्ग पर खडे श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। मार्ग के दोनों और शिवत्व के भक्तिभाव में 6स्वरूपों के दर्शन के दौरान श्रद्धालु दोनों हाथ उठाकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करते रहे। भजन एवं कीर्तन मंडलियों ने…

Read More

पारिवारिक विवाद में पत्नी के साथ पति ने की मारपीट,दर्ज किया प्रकरण

उज्जैन। पारिवारिक विवाद में रविवार को एकतानगर में रहने वाली पुनीबाई के साथ पति कैलाश केवट ने मारपीट की और घायल कर दिया। पुनीबाई को घायल हालत में पड़ा देख पड़ोसी उपचार के लिये चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती कर मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी है। पुलिस घायल पुनीबाई के बयान दर्ज करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मारपीट करने के बाद पति घर से भाग निकला था, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इंदौररोड पर 8 अगस्त…

Read More

पुराने महाकाल थाना के पास पारंपरिक निर्माण सामग्री से बराबर कामजारी था पुरातन द्वार का सडक की गहरी खुदाई के दौरान 14वीं सदी का ऐतिहासिक महाकाल द्वार ढहा स्मार्ट सिटी देख रहा है यहां बडा काम सडक एवं रिटेनिंग वाल के साथ द्वार जिर्णोद्घार

  उज्जैन। 14 वीं सदी के पुरातन महाकाल द्वार का जिर्णोद्धार पारंपरिक निर्माण सामग्री से जारी था। इसी दरमियान पास में सडक के निर्माण के लिए गहरी खुदाई की गई थी। यहां रिटेनिंग वाल का निर्माण भी जारी है। इसी दौरान शनिवार –रविवार रात को महाकाल मंदिर से रामघाट जाने वाले प्राचीन मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक महाकाल द्वार ढह गया। यह काम करोडों की लागत से चल रहा है।द्वार ढहने की सूचना पर रविवार सुबह स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीईओ संदीप शिवा के…

Read More

युवती की मौत, परिजनों बोले खराब थी तबीयत,युवक गंभीर घायल

उज्जैन। वीडी क्लॉथ मार्केट में काम करने वाली नेहा पिता महेश लकवाल 22 निवासी किशनपुरा की शुक्रवार को वीडी क्लॉथ मार्केट में तबीयत बिगड़ गई थी। क्लॉथ मार्केट में दुकानदार की सूचना परिजन पहुंचे थे और नेहा को माधवनगर अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। जहां रात में उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि नेहा की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी, बावजदू वह काम पर चली गई थी। एक माह पहले…

Read More

जमीन से लेकर आसमान तक होगी शाही सवारी में नजर -ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेगें व्यवस्था, तैयारियां शुरू

उज्जैन। सावन-भादौ माह की शाही सवारी सोमवार को महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे निकाली जायेगी। देशभर से श्रद्धालु शाही सवारी में शामिल होगें। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस की जमीन से लेकर आसमान तक नजरे होगी। ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारियां शुरू कर दी गई है। 12 ज्योर्तिलिंगों में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन-भादौ माह धूमधाम के साथ मनाया जाता है। प्रति सोमवार बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिये नगर भ्रमण करते है। सावन-भादौ माह के इस वर्ष का अंतिम सोमवार 7 सितंबर…

Read More

भोपाल के युवक ने झांसा देकर कराया ट्रांजेक्शन.. समझौता कराने के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी

उज्जैन। न्यायालय में विचाराधीन चैक बाउंस के मामले में समझौता कराने के नाम पर युवक के साथ 21 लाख की धोखाधड़ी हो गई। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को आवेदन सौंपकर की। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। इंदौर-देवास रोड इंजीनियरिंग कॉलेज केम्पस कन्या छात्रावास के पास रहने वाले ईशान पिता जितेन्द्र श्रीवास्तव ने नानाखेड़ा थाना पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपते हुये बताया था कि उसके साथ चैक बाउंस के मामले में समझौता करने के नाम पर भोपाल के बिट्ठलनगर…

Read More