गेर में शामिल हुए सीएम यादव:महाकाल मंदिर में किया ध्वजा पूजन, फूलों की होली खेली

उज्जैन।उज्जैन में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को एक लोटा केसर जल अर्पित कर रंगपंचमी की परंपरागत शुरुआत हुई। इसके बाद शहर में अगल-अलग गेर निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने टावर चौक पर आमजन के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान उन्होंने लोगों पर गुलाब के फूलों की वर्षा की, देशभक्ति गीत गाया और प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। टावर चौक पर बने मंच से मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा…

Read More

अति विशिष्ट वन्य जीवों के लिए संभाग के दो जिले प्रदेश मानचित्र पर आए खिवनी में बाघ का तो गांधीसागर में चीतों का ठिकाना

उज्जैन। उज्जैन संभाग भी अति विशिष्ट वन्य जीवों  वाले संभाग में शुमार हो गया है। संभाग के दो जिलों में अतिविशिष्ट वन्य जीवों का घर बन गया है। दोनों जिले प्रदेश के साथ राष्ट्रीय वन्यजीव मानचित्र पर अपना स्थान बनाने में सक्षम हुए हैं। संभाग के देवास जिला अंतर्गत खिवनी वन्यजीव अभ्यारण्य मेंबाघ को देखने के लिए पर्यटक जुटने भी लगे हैं। मंदसौर के गांधीसागर में अभी कुछ देर है।उज्जैन संभाग के सात में से 2 जिले देवास एवं मंदसौर वन्यजीवों को लेकर राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाने में…

Read More

रंगपंचमी पर जमकर उड़ा रंग और गुलाल,नगर हुआ सराबोर डीजे की धुन पर जमकर थिरके

उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन में रंगपंचमी बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। लोग टोलियां बनाकर सुबह से एक दूसरे को रंग लगाने के लिए निकल पड़े थे । सभी उम्र के लोगों ने जमकर रंगपंचमी मनाई। श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए इस कारण लोगों का उत्साह और बढ़ गया और सुबह से ही शहर रंग पंचमी के रंग में रंगा नजर आया। कई स्थानों जैसे फ्रीगंज तीन बत्ती चौराहा, देवास गेट, कंठाल चौराहा, बुधवारिया पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  फव्वारे से…

Read More

पोहा फैक्ट्री में लगी आग: भूसे से भड़की लपटें, दमकल ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

उज्जैन।उज्जैन के दारू गोदाम के पास स्थित एक पोहा फैक्ट्री में शनिवार देर रात आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।यह घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। बताया गया कि फैक्ट्री रोजाना की तरह शाम करीब 6 बजे ही बंद हो जाती है। फैक्ट्री के अंदर रखे धान के भूसे में आग भड़क गई,…

Read More

8 लाख की लूट का :दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड; पुलिस नेकिया 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

उज्जैन।उज्जैन के सायरखेड़ी  में हुई 8 लाख रुपए की लूट का पुलिस खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरियादी का दोस्त ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख रुपए नकद बरामद किए । शेष रकम की तलाश जारी है।3 नकाबपोश बदमाशों ने की थी वारदात-पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को नागेश्वरधाम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अनुराग आंजना ने चिमनगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त अनिरुद्ध सेन के साथ तराना से 8 लाख रुपए लेकर उज्जैन लौट रहे…

Read More

बुरी नजर का आरोप लगाकर 2 युवकों से मारपीट

उज्जैन। उन्हेल के ग्राम पासलोद में रहने वाले अरूण पिता निर्भयसिंह भाटी मोंगिया 26 साल और कुलदीप पिता लालसिंह राजपूत 20 साल के साथ पासलोद में रहने वाले पप्पू और उसके साथियों ने साली पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाकर रबड़ के पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।  मामला उन्हेल थाना पुलिस के पास पहुंचने पर अरूण भाटी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। अरूण का कहना था कि उन पर बेवजह का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना था कि मामले…

Read More

सफाई को लेकर 2 पक्षों में चले लात-घूंसे और पाइप

उज्जैन। खाराकुआ थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के पीछे मुस्लिम समुदाय के 2 पक्षों में प्लाट की साफ-सफाई को लेकर लात-घूंसों के साथ पाइप चल गये। दोनों पक्षों के बीच विवाद होता देख अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद करने वालों को थाने ले आई। जहां विवाद में घायल लोगों को मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं मुजाहिद पिता एजाज अहमद निवासी जामा मस्जिद की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। मुजाहिद ने बताया कि उसे और चाचा के लड़के वसीम…

Read More

रंजीश में भाईयों पर हमला, बीच-बचाव में दादा घायल

उज्जैन। माकडोन के ग्राम भगवतपुर में शुक्रवार रात पुरानी रंजीश के चलते दिनेश पिता इंदरसिंह गुर्जर 19 साल और उसके भाई विनोदसिंह गुर्जर पर गांव में रहने वाले भगतसिंह, देवीसिंह, निर्भयसिंह, तूफानसिंह, ईश्वरसिंह सहित 4-5 अन्यों ने लाठियों से हमला कर दिया। दोनों भाईयों को बुरी तरह से पीटा जा रहा था। तभी दोनों भाईयों के दादा इंदूसिंह गुर्जर 80 साल बीच-बचाव के लिये पहुंचे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। माकडोन थाना पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को…

Read More

अवैध शराब के साथ गिरफ्त में आया सांवेर का युवक

उज्जैन। सर्कल भ्रमण के दौरान शुक्रवार-शनिवार रात नानाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद चैक शर्ट पहने बिना नंबर की नीली एक्टिवा से अवैध शराब लेकर तारामंडल के पास किसी को देने आया हुआ है। पुलिस टीम ने तारामंडल के आसपास घेराबंदी की। सूचना के मुताबिक एक युवक एक्टिवा पर दिखाई दिया। जिसे योजना बनाकर पकड़ा गया। उसके पास से झोले मिला, जिसमें देशी शराब भरी हुई थी। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति का नाम सौदान पिता नरसिंह राठौर 41 साल निवासी ग्राम हिण्डोलिया तहसील सांवेर जिला…

Read More