अनिल अंबानी ग्रुप की 1120 करोड़ की प्रॉपर्टीज अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालन ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की 1,120 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां अटैच की हैं। इसके साथ ही समूह के खिलाफ अब तक 10,117 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। ईडी के अनुसार, ताजा कार्रवाई में मुंबई के बॉलार्ड एस्टेट स्थित रिलायंस सेंटर, फिक्स डिपॉजिट, बैंक बैलेंस और अनलिस्टेड निवेश सहित 18 संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की गई हैं। इसके साथ ही रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की 7, रिलायंस पावर की 2 और रिलायंस…

Read More

आगरा में ‘पुष्पा’ स्टाइल में एक करोड़ की चरस पकड़ी

आगरा। आगरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने फिल्म ‘पुष्पा’ स्टाइल में 10 किलो चरस पकड़ी है। तस्करों ने चरस को अर्टिगा कार के दरवाजों के अंदरूनी हिस्सों में छिपाकर रखा था, जिससे पुलिस की नजरों से बचा सकें। लेकिन, कार की तलाशी के दौरान पुलिस और एएनटीएफ टीम ने दरवाजों से पैकेट निकालकर बरामद किए। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही है। दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों 7 साल तिहाड़ जेल में भी बंद रहे थे। शुरूआती पूछताछ में सामने आया कि…

Read More

सहारनपुर में 200 करोड़ रु. की कोडीन सिरप की तस्करी

बिहार से लेकर बांग्लादेश तक नशे का नेटवर्क, 15 हजार बोतलें मिली गायब ब्रह्मास्त्र सहारनपुर उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने सहारनपुर को केंद्र बनाकर चल रहे कोडीन सिरप माफिया के नेटवर्क को उजागर किया है। जांच में पता चला है कि कोडीन और फेंसेडिल आधारित सिरप की अवैध सप्लाई केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं थी, बल्कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश तक फैली हुई थी। यह पूरा नेटवर्क अब तक 200 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई कर चुका है। एसटीएफ ने कुछ…

Read More

रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। उनके साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है। मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी। दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले कल शाम प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी…

Read More

पीएम कार्यालय के सबसे ताकतवर शख्स हीरेन जोशी आरोपों के घेरे में

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली कांग्रेस वाले पवन खेड़ा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएमओ वाले हीरेन जोशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन खेड़ा के बोलने के बाद एक्स और एफबी पर हीरेन जोशी के खिलाफ पोस्ट्स की लाइन लग गई है। कांग्रेस आई टी सेल ने हीरेन जोशी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। कुछ वेबसाइट्स ने भी खबरों का प्रकाशन शुरू कर दिया है। उधर हीरेन जोशी से जुड़े करीबी लोगों ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि कुछ जलनखोर लोग जोशी जी…

Read More

इंडिगो की 550 फ्लाइट्स कैंसिल

एयरलाइन ने माफी मांगी, ठीक होने में 3 महीने लगेंगे, डीजीसीए के 4 सुझाव ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली एविशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों की वजह से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बीते तीन दिनों से क्रू की कमी झेल रही है। इससे इंडिगो के आॅपरेशन प्रभावित हुए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली-मुंबई समेत 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर 550+ फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की 172 उड़ानें रद्द हुईं। वहीं मुंबई में 118, बेंगलुरु में 100, हैदराबाद में 75, कोलकाता में 35, चेन्नई में…

Read More

गुजरात में 17 लाख से ज्यादा मरे हुए वोटर मिले

नई दिल्ली। गुजरात में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से पता चला है कि राज्य की मौजूदा वोटर लिस्ट में अभी भी 17 लाख से ज्यादा मरे हुए वोटर शामिल हैं। यह जानकारी चीफ इलेक्टोरल आॅफिसर ने जारी की है। रिलीज के मुताबिक पिछले एक महीने में रजिस्टर्ड पांच करोड़ से ज्याद वोटरों को फॉर्म बांटे गए हैं। 33 जिलों में, 100% काम पूरा हो चुका है। लौटे हुए फॉर्म को डिजिटाइज करने का काम जारी है। इधर, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर भाजपा पर…

Read More

एच-1बी वीजा सोशल मीडिया अकाउंट की जांच के बाद मिलेगा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एच-1बी वीजा नियमों में सख्ती के आदेश दिए हैं। एच-1बी आवेदकों को अपना सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक करना होगा, ताकि अमेरिकी अधिकारी आवेदक की प्रोफाइल, सोशल मीडिया पोस्ट और लाइक्स को देख सकें। यदि आवेदक की कोई भी सोशल मीडिया एक्टिविटी अमेरिकी हितों के खिलाफ दिखी तो एच-1बी वीजा जारी नहीं किया जाएगा। एच-1बी के आश्रितों (पत्नी, बच्चों और पेरेंट्स) के लिए एच-4 वीजा के लिए भी सोशल मीडिया प्रोफाइल को पब्लिक करना जरूरी होगा। ऐसा पहली बार है, जब एच-1बी वीजा के…

Read More

10 हजार की शर्त के लिए कोबरा से कटवाया, मौत

ब्रह्मास्त्र सहारनपुर सहारनपुर में 10 हजार रुपए के लिए कोबरा से कटवाने वाले युवक सिकंदर नाथ (34) की मौत हो गई। वह सड़क किनारे जड़ी-बूटी बेचने का काम करता था। दावा करता था कि उसके पास ऐसी जड़ी-बूटी है, जिससे सांप के काटने का भी असर नहीं होगा। इसे लेकर उसकी कुछ लोगों से बहस हो गई। उन्होंने सिकंदर नाथ को कोबरा से कटवाकर अपनी बात साबित करने को कहा। उन लोगों ने ऐसा करने पर सिकंदर नाथ को 10 हजार रुपए देने की बात भी कही। सिकंदर तैयार हो…

Read More

पाकिस्तानी जेट गिराने वाला रूसी एस-400 खरीद सकता है भारत

नई दिल्ली। भारत ने रात करीब 1:05 बजे पाकिस्तान में आॅपरेशन सिंदूर शुरू किया। भारतीय वायुसेना ने सटीक हमला करते हुए पाक में मौजूद कुल 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना इसके लिए पूरी तरह तैयार थी। भारत के रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने कई पाकिस्तानी जेट्स मार गिराए। भारत अब रूस से और ज्यादा एस-400 और इसके अपडेट वर्जन एस-500 को खरीदने को लेकर डील कर सकता है। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज…

Read More