नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के वीर भूमि पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने ” पर पापा राजीव गांधी के साथ बचपन की फोटो शेयर की। लिखा- पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं। आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा। पीएम मोदी ने कहा- मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
सेंसेक्स 800 अंक ऊपर 82,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 250 अंक चढ़ा
मुंबई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 21 मई को सेंसेक्स 800 अंक (1%) चढ़कर 82,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 250 अंक (1%) की तेजी है, ये 24,925 के स्तर पर है। सेंसेक्स 30 शेयरों में से 19 में तेजी है। सनफार्मा, एम एंड एम, नेस्ले, एचयूएल और एचडीएफसी बैंक करीब 1% ऊपर हैं। जबकि, इटरनल (जोमैटो), कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 1% की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में तेजी है। एनएसई के फार्मा इंडेक्स…
Read Moreएमपी में आंधी-बारिश, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत
ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश में कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। विदिशा जिले के सिरोंज और राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजगढ़ जिले के जीरापुर, खिलचीपुर और नरसिंहगढ़ भी तेज पानी गिरा। झाबुआ में आकाशीय बिजली गिरने से 2 मछुआरों की मौत हो गई। जबकि 2 मछुआरे घायल हैं। घटना खवासा चोरी के ढोलखरा गांव की है। ये सभी बारिश से बचने के लिए तालाब के किनारे बनी झोपड़ी में बैठे थे।…
Read Moreबिजली-तूफान से 7 की मौत, एमपी-झारखंड समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली मौसम विभाग ने सोमवार को मप्र-झारखंड समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ हीटवेव की चेतावनी है। बिहार में रविवार को 6 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों की बिजली गिरने और एक महिला की मौत पेड़ गिरने से हुई। 4 लोग घायल हैं। राजस्थान में रविवार को तेज गर्मी का असर दिखा। प्रदेश में अगले 4 दिन गर्मी का आॅरेंज अलर्ट जारी…
Read Moreआज तय होगा, विजय शाह की मुश्किलें बढ़ेंगी या घटेंगी
मंत्री के कर्नल सोफिया पर दिए बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई ब्रह्मास्त्र भोपाल भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर मुसीबत में फंसे मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शाह ने अपने खिलाफ 14 मई को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ओर से दिए गए एफआईआर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की याचिका पर 16 मई को सुनवाई की थी। इसमें अगली सुनवाई की तारीख 19…
Read Moreसेना बोली- पाकिस्तान ने गोल्डन टेंपल को निशाना बनाया था, भारतीय डिफेंस ने नाकाम किया
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/श्रीनगर आॅपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें सेना ने दिखाया कि पाकिस्तान की तरफ से दागे गए ड्रोन को कैसे मार गिराया। वेस्टर्न कमांड ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, हमने जमीन से आसमान की रक्षा की। उधर सेना ने बताया कि, पाकिस्तान ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी। जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। सेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों का मलबा भी दिखाया। पंजाब में इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात एक…
Read Moreहैदराबाद में आईएसआईएस से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार
बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद, बम धमाके की प्लानिंग कर रहे थे ब्रह्मास्त्र हैदराबाद हैदराबाद में आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर बम धमाके की साजिश रचने का आरोप है। रविवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने दोनों को पकड़ा और बम ब्लास्ट होने से बचा लिया। संदिग्ध आतंकियों की पहचान सिराज उर रहमान (29) और सैयद समीर (28) के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि इन दोनों को सऊदी अरब में एक्टिव आईएसआईएस मॉड्यूल से निर्देश मिल…
Read Moreविजय शाह ने मांगी सेफ पॉलिटिकल फ्यूचर की गारंटी
अब एमपी बीजेपी कोर्ट और दिल्ली के इशारे के इंतजार में, विपक्षी दल विजय शाह को मंत्री पद से न हटाने को लेकर सवाल उठा रहे ब्रह्मास्त्र भोपाल 12 मई को महू के मानपुर थाना क्षेत्र के रायकुंडा गांव में हलमा कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह ने पहलगाम हमले का बदला लेने चलाए गए आॅपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बता दिया। मंत्री के इस बयान पर हंगामा मचा तो उन्हें पार्टी के संगठन महामंत्री ने आॅफिस बुलाकर फटकार…
Read Moreइसरो के 101वें सैटेलाइट का लॉन्च विफल, तीसरे स्टेज में गड़बड़ी आई
इसरो चीफ बोले- हम जांच कर रहे ब्रह्मास्त्र हरिकोटा इसरो ने रविवार सुबह 5.59 मिनट बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल के जरिए अपना 101वां सैटेलाइट ईओएस-09 (अर्थ आॅब्जर्वेटरी सैटेलाइट) लॉन्च किया, लेकिन ये लॉन्चिंग सफल नहीं हो सकी। पहले और दूसरे फेज में सफल होने के बाद तीसरे फेज में ईओएस-09 में गड़बड़ी का पता चला। इसरो चीफ वी नारायणन ने कहा- आज 101वें प्रक्षेपण का प्रयास किया गया, पीएसएलवी-सी61 का प्रदर्शन दूसरे चरण तक सामान्य था। तीसरे चरण में आॅब्जरवेशन के कारण…
Read Moreहांसी में फिर पकड़े 26 बांग्लादेशी
ब्रह्मास्त्र हांसी हिसार जिले के हांसी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा मामला है। शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार हांसी-तोशाम रोड स्थित कोहिनूर ईंट भट्ठे से शनिवार 26 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें 8 पुरुष, 5 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। सभी को शहर थाना हांसी लाकर पूछताछ की गई। रात को हांसी की एक धर्मशाला में इन सभी नागरिकों को कड़ी सुरक्षा के साथ ठहराया गया। गौरतलब है कि पिछले…
Read More