दिल्ली में 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरे हटेंगे

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि शहर में लगाए गए करीब 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। सरकार का कहना है कि सभी पुराने कैमरों को विश्वसनीय और सुरक्षित सिस्टम से बदला जाएगा। दिल्ली में फिलहाल पीडब्ल्यूडी के तहत करीब 2.74 लाख सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से 50 हजार कैमरों को पहले चरण में बदलने की मंजूरी मिल चुकी है। मंत्री ने पूर्व…

Read More

सेंसेक्स 1400 अंक गिरकर 71700 पर कारोबार कर रहा

निफ्टी भी 400 अंक टूटा, बैंकिंग, मेटल और आॅटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट ब्रह्मास्त्र मुंबई शेयर बाजार में आज यानी 2 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,400 अंक (2%) की गिरावट के साथ 71,700 के स्तर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक (1.90%) की बढ़त है, ये 22,250 के स्तर पर है। आज बैंकिंग, मेटल, फार्मा और आॅटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। बाजार गिरने की बड़ी वजहें ल्ल अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है। ल्ल कच्चे तेल के दाम बढ़कर…

Read More

वजन घटाने वाली दवाओं की बिक्री पर सरकार सख्त, बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बिकेंगी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जीएलपी-1 आधारित वजन घटाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री और विज्ञापन पर सख्ती बढ़ा दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इन दवाओं की निगरानी तेज कर दी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार के अनुसार, ये दवाएं चिकित्सीय परामर्श वाली दवा (प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन) हैं, जिनका उपयोग टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के लिए होता है। इनके गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसलिए इन्हें केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर ही…

Read More

सेना के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमांड में नए कमांडर नियुक्त किए

नई दिल्ली। भारतीय सेना के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमांड में नए कमांडरों की नियुक्ति की गई है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, तीनों अहम कमांड में बुधवार को नए अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाल ली। लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने पूर्वी कमांड के जनरल आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद संभाला। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी की जगह ली, जो 31 मार्च को रिटायर हुए। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने पश्चिमी कमांड की कमान संभाली। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार की जगह ली। पश्चिमी कमांड ने पिछले साल आॅपरेशन सिंदूर में…

Read More

चंडीगढ़ BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट:दीवारों परछर्रे के निशान, , दफ्तर खाली कराया, इलाका सील

चंडीगढ़।चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित पंजाब BJP के मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम 5 बजे ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट स्कूटी में हुआ। यह स्कूटी भाजपा के ऑफिस में ही काम करने वाले कर्मचारी हर्ष की निकली। ब्लास्ट इतना तेज था कि वहां कार के शीशे टूट गए। ब्लास्ट के बाद BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रे जैसे निशान बन गए हैं।ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें वहां पहुंच गई। पुलिस ने BJP ऑफिस समेत पूरा इलाका खाली कराया। फॉरेंसिक टीमें बुलाकर स्कूटी और…

Read More

अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पास: विधेयक पर हंगामा, नारे लगे

नई दिल्ली।लोकसभा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 को पास कर दिया है। इस बिल के जरिए अमरावती को रज्य की एकमात्र और स्थायी राजधानी का कानूनी दर्जा मिलेगा।गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह बिल पेश किया था। इस पर एक घंटे से ज्यादा बहस हुई, जिसके बाद इसे वॉयस वोट से मंजूरी दे दी गई।इससे पहले बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विदेशी अंशदान संशोधन बिल को लेकर हंगामा किया। उन्होंने FCRA बिल वापस लो के नारे लगाए। स्पीकर ओम बिरला ने…

Read More

निशिकांत ने माफी मांगी, कहा- पटनायक बड़े :बताया था CIA – नेहरु के बीच कड़ी; बोले: गलत समझा

नई दिल्ली।बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान को लेकर माफी मांग ली है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के स्टेट्समैन रहे है और रहेंगे। मेरे बयान से यदि भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बेशर्त क्षमा चाहता हूं।’उन्होंने कहा की उनके बयान उनकी निजी राय थी और उसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेहरू जी पर कही गई बात को बीजू पटनायक से जोड़ दिया गया, जो…

Read More

मोदी बोले- कांग्रेस की हार की सेंचुरी पक्की:असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी,

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि इस बार असम में बीजेपी-एनडीए की हैट्रिक लगनी तय है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के सो कॉल्ड राजकुमार की पराजय की सेंचुरी आने वाली है।वे धेमाजी के गोगामुख में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम ने कहा कि एक समय था जब दुनिया में असम की चर्चा चाय के लिए होती थी। अब दुनिया असम को चाय के साथ-साथ चिप से पहचानेगी। टीवी, फ्रिज, गाड़ियां, मोबाइल असम की चिप से चलेंगे। दुनिया में असम…

Read More

भाजपा- मेनिफेस्टो जारी लव जिहाद पर एक्शन :घुसपैठियों से कब्जाई जमीन लेंगे, UCCलागू करेंगे

गुवाहाटी/कोलकाता।भाजपा ने मंगलवार सुबह असम के लिए मेनिफेस्टो (संकल्प पत्र) जारी किया। इसमें लव जिहाद पर एक्शन, घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने, राज्य में UCC लागू करने, युवाओं को 5 साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। पत्र में कुल 31 वादे किए गए हैं।इसके अलावा महिलाओं के लिए अरुनोदोई योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹3 हजार करने का वादा किया है। लखपति दीदी योजना के तहत 40 लाख महिलाओं को ₹25,000 तक की सहायता देने की भी योजना का…

Read More

मंदिर में भगदड़, 9 की मौत:इनमें 8 महिलाएं; 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए नहीं थे सुरक्षा इंतजाम

नालंदा।बिहार में नालंदा जिले में मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। 8 महिलाओं की भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक पुरुष ने अस्पताल में दम तोड़ा।चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला अष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचे थे। वहां मेला भी लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।दर्शन करने की जल्दी में धक्का-मुक्की मच…

Read More