ब्रह्मास्त्र अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर के पास पहले दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए जुटे राहगीरों को कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
नेपाल बोला- भारतीय यात्री लिपुलेख से मानसरोवर न जाएं ये हमारा इलाका
काठमांडू। नेपाल सरकार ने भारतीय तीर्थयात्रियों से लिपुलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा न करने की अपील की है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि 1816 की सुगौली संधि के मुताबिक लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी क्षेत्र नेपाल का हिस्सा है। सरकार ने कहा कि लिपुलेख के रास्ते प्रस्तावित कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर उसने भारत और चीन दोनों को डिप्लोमैटिक तरीके से अपनी आपत्ति और चिंता से अवगत करा दिया है। नेपाल ने यह भी बताया कि वह पहले भी भारत से इस इलाके…
Read Moreतेज तूफान के कारण क्रूज अपना संतुलन खोकर डूबा, जबलपुर के बरगी डैम में अबतक 9 शव मिले, 24 को बचाया
क्रूज में 9 और लाशें होने की आशंका, आर्मी ने संभाला मोर्चा ब्रह्मास्त्र जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। शुक्रवार सुबह तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। 24 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। जबकि 15 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार क्रूज में 8 से 10 और शव होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के…
Read Moreकमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनी आईओसी ने इस कदम को तेल विपणन कंपनियों द्वारा वैश्विक रुझानों के साथ तालमेल बिठाने, घरेलू उपभोक्ताओं की रक्षा करने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए एक संतुलित दृष्टिकोण का प्रतिबिंब बताया है। कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में एक मई यानी आज से बड़ा इजाफा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के सिलिंडर…
Read Moreगोरखपुर में सुबह से हो रही बारिश, 62 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी में 36 घंटे में 17 मौतें
सबसे गर्म बांदा का पारा 11 डिग्री गिरा ब्रह्मास्त्र लखनऊ यूपी में पिछले तीन दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से गोरखपुर-देवरिया में बारिश हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। गुरुवार देर रात लखनऊ, सीतापुर, फरुर्खाबाद, पीलीभीत और गोंडा में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 62 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का यह अलर्ट सुबह 8 बजे…
Read Moreएअर इंडिया अब हर दिन 100 फ्लाइट्स कम करेगी
नई दिल्ली। एअर इंडिया अपनी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ानों में करीब 10% की कटौती करने जा रही है। टाटा ग्रुप की यह एयरलाइन अक्टूबर के अंत से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल से रोजाना लगभग 100 उड़ानें बंद करेगी। वर्तमान में एयरलाइन हर दिन करीब 900 उड़ानों का संचालन करती है। एयरलाइन ने यह बड़ा कदम जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों और अपने पुराने बेड़े के लिए स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण उठाया है। एअर इंडिया के पास वर्तमान में लगभग 30 वाइड-बॉडी विमान स्पेयर पार्ट्स और इंजन की…
Read Moreकिसी भी हाल में ईवीएम लूटने नहीं देंगे, भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं
नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। ममता ने सभी उम्मीदवारों से कहा था कि वे अपने विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचें। ममता ने भवानीपुर से चुनाव लड़ा है। इसलिए वे सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में अपने चुनाव एजेंट के साथ परिसर में दाखिल हुईं। रात 12.07 बजे वे बाहर आईं। जहां टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। बाहर आकर ममता ने मीडिया को बताया- केंद्रीय बलों ने…
Read Moreटायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो से टकराया, धार में पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत
मृतकों में 6 बच्चे, 7 घायल इंदौर रेफर ब्रह्मास्त्र धार मध्य प्रदेश के धार में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। एक्सीडेंट इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। जयस के सदस्य विजय सिंह चोपड़ा ने बताया…
Read Moreदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, एमपी के 5 लोग जिंदा जले
ब्रह्मास्त्र अलवर अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। कार सवार परिवार श्योपुर (मध्य प्रदेश) के चैनपुरा के रहने वाला था। बेटे क नौकरी की मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट…
Read Moreबेंगलुरु में भारी बारिश- अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत
ब्रह्मास्त्र बेंगलुरु बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के बीच हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 7 घायलों का रेस्क्यू किया गया है।हादसे के समय सड़क किनारे मौजूद वेंडर और राहगीर मलबे की चपेट में आ गए। कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बोवरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार कमजोर हो गई थी। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों…
Read More